लाइव न्यूज़ :

कंगना का आरोप- करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर किया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 28, 2023 11:04 IST

कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके कहा कि करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ अपनी "दोस्ती" के कारण प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से "प्रतिबंधित" कर दिया था। कंगना ने आगे कहा कि एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चौंकाने वाली बात कहीकहा- करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर कियाकहा- करण ने प्रियंका चोपड़ा को परेशान किया जिसके कारण उन्हें भारत छोड़ना पड़ा

नई दिल्ली: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब एक और चौंकाने वाली बात कही है। कंगना ने कहा है कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर किया। कंगना ने ये भी कहा कि शाहरुख खान से दोस्ता के बाद प्रियंका चोपड़ा का पतन शुरू हूआ। 

कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके कहा कि करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ अपनी "दोस्ती" के कारण प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से "प्रतिबंधित" कर दिया था। कंगना ने दावा किया कि करण ने प्रियंका चोपड़ा को "परेशान" किया जिसके कारण उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।

कंगना ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अमेरिका चली गईं क्योंकि बॉलीवुड में लोगों ने उन्हें किनारे करने की कोशिश की। वह इंडस्ट्री की राजनीति से थक गई थीं। कंगना  ने आगे कहा कि एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

कंगना ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, "इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, नीच और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और पर्यावरण को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"

बता दें कि कंगना रनौत ने इससे पहले भी बॉलीवुड की कार्य संस्कृति पर कई सवाल उठाए हैं। कंगना हमेशा से कहती आई हैं कि बॉलीवुड में कुछ लोगों का एक गिरोह है जो बाहरी लोगों को इंडस्ट्री में स्थापित नहीं होने देना चाहता। इससे पहले कंगना सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में भी करण जौहर और भट्ट कैंप के खिलाफ लगातार बोलती रही हैं। कंगना फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा भी लगातार उठाती रही हैं। कंगना का कहना है कि बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के कारण बाहरी लोगों को फिल्में मिलना बेहद मुश्किल है।

टॅग्स :कंगना रनौतप्रियंका चोपड़ाकरण जौहरशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!