लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के घर जल्द बजेगी शहनाई, देखें सगाई की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 9, 2019 16:25 IST

हाल ही में कंगना के भाई अक्षय की सगाई हो गई है। भाई के इस सगाई समारोह में खुद कंगना रनौत भी शामिल हुई हैं। कंगना ने इस खास मौके पर जमकर इंजॉय भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने बेवाक अंदाज और बिंदास बोल के लिए कंगना रनौत हमेशा जानी जाती हैं।कंगना किन्हीं ना किन्हीं कारणों से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।

अपने बेवाक अंदाज और बिंदास बोल के लिए कंगना रनौत हमेशा जानी जाती हैं। कंगना किन्हीं ना किन्हीं कारणों से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। ऐसे में कंगना के फैंस के लिए खुशखबरी है कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। ये सुनकर फैंस को लगेगा कि कंगना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो ऐसा नहीं है, एक्ट्रेस के घर उनकी नहीं बल्कि किसी और की शादी है। दरअसल कंगना के भाई की जल्द शादी होने वाली है।

हाल ही में कंगना के भाई अक्षय की सगाई हो गई है। भाई के इस सगाई समारोह में खुद कंगना रनौत भी शामिल हुई हैं। कंगना ने इस खास मौके पर जमकर इंजॉय भी किया है। इस दौरान कंगना ने गोल्डन साड़ी, गले में चोकर  और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। इस लुक में कंगना कहर ढा रही थीं। इस खास मौके की फोटो कंगना की बहन रंगोली ने डाली हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस दौरान की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। ये फोटो फैंस को जमकर पसंद आ रही हैं। ऐसे में इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कंगना ने परिवार के लोगों के साथ अपने ही अंदाज में मस्ती की।

अपने भाई की सगाई में शैम्पेन की बोतल खोलते हुए कंगना की फोटो सामने आई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। इन सभी फोटो में कंगना के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।कंगना के भाई अक्षत ने हरियाणा की रहने वाली रितु सांगवान से सगाई की। रितु पेशे से डॉक्टर हैं। कंगना की बहन रंगोली ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कंगना परिवार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना के इस वीडियो को भी फैंस खूब पसंद किया है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल