लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘थलाईवी’ का प्रोमो न अटैच न कर पाने से भड़की कंगना रनौत

By वैशाली कुमारी | Updated: September 3, 2021 19:48 IST

दरअसल कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाईवी’ के प्रोमो की लिंक अपने इंस्टाग्राम के बायो के साथ अटैच करना चाह रही थी। लेकिन इंस्टाग्राम ने कंगना को यह इजाजत नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म थलाइवी 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैफिल्म में कंगना रनोट ने पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का किरदार निभाया है

कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री है जिनका अक्सर किसी न किसी से पंगा होता रहता है। उन्हें दमदार एक्टिंग के साथ ही उनके मुंहफट एटीट्यूड के लिए भी जाना जाता है। अब इसी सिलसिले में वह इंस्टाग्राम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाती हुयी नजर आ रही हैं। 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाईवी’ के प्रोमो की लिंक अपने इंस्टाग्राम के बायो के साथ अटैच करना चाह रही थी। लेकिन इंस्टाग्राम ने कंगना को यह इजाजत नहीं दी। उन्हें इंस्टाग्राम की तरफ से जवाब मिला कि इंस्टाग्राम अपने उच्च अधिकारियों से बात करके ही कंगना को इसकी इजाजत दे पाएंगा। और इसी बात पर कंगना भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम को एटिट्यूड बदलने कि सलाह देते हुए लिखा, जब से मैंने अपनी फिल्म थलाइवी को प्रमोट करने के लिए  ट्रेलर एड के लिए आवेदन दिया है तब से मेरे अकाउंट का एडिट सेक्शन ब्लॉक कर दिया गया है। और अब इंस्टाग्राम द्वारा इसे अप्रूव करने का इंतजार किया जा रहा है। अब मैं अपनी ही फिल्म का ट्रेलर अपने ही अकाउंट में नहीं जोड़ सकती। ये इंस्टाग्राम का बेहद अनप्रोफेशनल रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कंगना का अकाउंट पहले भी हो चुका है सस्पेंड 

इसके पहले भी बीते महीनें कंगना रनोट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जाने की कोशिश करनेवालों की शिकायत की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि चाइना के एक हैकर ने उनकी प्रोफाइल हैक करने की नाकाम कोशिश की है। 

10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी थलाइवी

बता दें कि फिल्म थलाइवी 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनोट ने पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का किरदार निभाया है। फिल्म का गाना नैन बंधे नैनों से शनिवार को रिलीज किया जाने वाला है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच