लाइव न्यूज़ :

'विक्रम' की कमाई से लोन के पैसे चुकाएंगे कमल हासन, फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा कमाए

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2022 11:06 IST

कमल हासन अभिनीत 'विक्रम' 11 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 322 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। इतना ही नहीं फिल्म ने सिर्फ इंडिया से ही 220 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन अभिनीत 'विक्रम' 11 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 322 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं 'विक्रम' ने 11 दिनों में भारत में 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हैविक्रम को बनाने में कुल 150 करोड़ के बजट का इस्तेमाल हुआ है

Vikram Box office Collection: फिल्म अभिनेता कमल हासन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'विक्रम' की कमाई से काफी गदगद हैं। फिल्म को अप्रत्याशित दर्शक मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बाद अभिनेता ने कहा है कि वह इन पैसों से अब अपना लोन चुका सकते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार वो सबकुछ करूंगा जो कर सकता हूं। 

गौरतलब है कि कमल हासन अभिनीत 'विक्रम' 11 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 322 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। इतना ही नहीं फिल्म ने सिर्फ इंडिया से ही 220 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही विक्रम कमल हासन के करियर की सबसे सफल फिल्म बन चुकी हैं।

फिल्म की सफलता को लेकर एक इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा कि इतने पैसों से वह अपना पूरा लोन चुका सकते हैं। बकौल कमल, "अब मैं अपने सारे लोन चुका सकता हूं। अपने पसंद के कंटेंट पर ही काम करूंगा। अपने परिवार और दोस्तों को कुछ भी दे सकता हूं, जो भी देना चाहता हूं।"

इंटरव्यू में कमल ने यह खुलासा किया कि वह फिल्म के 300 करोड़ कमाने की बात पहले ही कह दी थी लेकिन तब इसपर किसी को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे कोई ग्रैंड टाइटल नहीं चाहिए मैं सिर्फ एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। 

फिल्म विक्रम को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है। इसे बनाने में कुल 150 करोड़ का बजट लगा है। फिल्म ने महज रिलीज के 11 दिनों में ही भारत में 220 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। वहीं दुनियाभर में 322 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को दुनियाभर में 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति, फहाद फाजिल, कालिदास जयराम, नारायण, एंटनी वर्गीस और अर्जुन दास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सूर्या का एक कैमियो भी है।

टॅग्स :कमल हासनबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?