लाइव न्यूज़ :

‘इंडियन 2’ के सेट पर दुर्घटना से हुई थी तीन लोगों की मौत, एक्टर कमल हासन से पूछताछ

By भाषा | Updated: March 3, 2020 20:11 IST

सहायक निर्देशक कृष्णा, कला सहायक चंद्रन और प्रोडक्शन सहायक मधु की मौत सेट पर एक क्रेन के गिरने की वजह से 20 फरवरी को तीन लोगो की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैपुलिस ने बताया कि राजनीतिक पार्टी मक्कल निधी मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक से केंद्रीय अपराध शाखा ने पूछताछ की।

अभिनेता कमल हासन ‘इंडियन 2’ की सेट पर दुर्घटना मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। सहायक निर्देशक कृष्णा, कला सहायक चंद्रन और प्रोडक्शन सहायक मधु की मौत सेट पर एक क्रेन के गिरने की वजह से 20 फरवरी को तीन लोगो की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि राजनीतिक पार्टी मक्कल निधी मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक से केंद्रीय अपराध शाखा ने पूछताछ की। इससे पहले फिल्म के निर्देशक शंकर से भी पूछताछ हुई।

चेन्नई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें लापरवाही से हुई मौत की धारा भी शामिल है। बाद में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि सिनेमा उद्योग जल्द ही एक बैठक करने जा रही है जिसमें सेट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को हुई दुखद घटना के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करना चाहती थी और इस संबंध में वह उनके समक्ष गए थे। दुर्घटना के समय वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें चोट नहीं आई थी। हासन ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इससे जुड़ी घटनाक्रमों की जानकारी दी। 

टॅग्स :कमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!