लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने बॉलीवुड को बताया सबसे खतरनाक जगह, कहा-मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 30, 2019 11:07 IST

कमाल आर खान ने हाल ही में ट्वीट करके एक चौंकाने वाली बात कही है। एक्टर ने बॉलीवुड को खतरनाक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। लेकिन इस बार कमाल ने बॉलीवुड पर ही निशाना साधा है। एक्टर ने बॉलीवुड को सबसे खतरनाक बताया है।

खुद सिनेमा से आने वाले कमाल ने बॉलीवुड खतरनाक करार दिया है। इससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस कमाल के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कमाल ने ट्वीट किया है कि बॉलीवुड सबसे खतरनाक जगह है, जो किसी को भी नहीं छोड़ता। एक समय था जब लोग अमीशा पटेल  को टॉप एक्ट्रेस माना करते थे, लेकिन आज उनके पास बिग बॉस 13 को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मेरी सांत्वनाएं उनके साथ हैं।

कमाल सिद्धार्थ शुक्ला पर कमेंट करते हुए लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला काफी हैंडसम और अच्छे इंसान हैं, लेकिन वह टीवी सीरियल्स और फिल्मों में ज्यादा पहचान नहीं बना पाए और फिल्हाल उन्होंने बिग बॉस 13 में एंट्री ली है। सिद्धार्थ इस बात का प्रमाण हैं कि अच्छे व्यवहार और अच्छे व्यक्तित्व से स्टारडम का कोई लेना-देना नहीं है।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?