लाइव न्यूज़ :

'कलंक' के नए पोस्टर में रानी वाले लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, लुक देखकर फैंस हो जाएंगे फिदा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2019 17:11 IST

Open in App

करण जौहर की फिल्म कलंक का टीजर कल यानी 12 मार्च को जारी कर दिया गया है. बेहद ही भव्य और शानदार इस टीजर में सभी किरदार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. आलिया इन दिनों करण जौहर की आगामी फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं.

यह मल्टी स्टारर फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन का दौर चल रहा है और रोजाना इसका नया पोस्टर या वीडियो रिलीज हो रहा है. इस कड़ी में आलिया के बर्थडे पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है. इसमें आलिया सिर पर दुप्पटा ओढ़े हुए नजर आ रही है, आलिया नजर आ रही है। इसमें आलिया ने सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, कानों को बड़े ईयररिंग पहने हैं और छोटी लाल रंग की बिंदी लगाई है और उनके आसपास गुलाब के पत्ते गिर रहे हैं. इस लुक में आलिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं. आलिया के इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है, 'हिम्मत कभी इतनी खूबसूरत नहीं लगी'. 

इस सिंपल गेटअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फिल्म में आलिया के किरदार का नाम रूप है. 'कलंक' में वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी हैं. फिल्म के लुक और टीजर देखने के बाद दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

टॅग्स :आलिया भट्टकलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?