लाइव न्यूज़ :

'कलंक' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी माधुरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2018 10:03 IST

करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की सैट की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

Open in App

मुंबई, 30 मई: करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की सैट की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। माधुरी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही हैं।

माधुरी क्रेन पर ब्लैक कलर का आउटफिट में फोटो में नजर आ रही हैं। ये फिल्म इसकी मेगा स्टारकास्ट को लेकर भी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आएंगे। 

फिलहाल माधुरी की ये फोटो वायरल हो गई हैं। उनके इस अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।  इस फिल्म के जरिए एक लंबे समय के बाद माधुरी और संजय दत्त एक साथ नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में माधुरी एक वेश्या का किरदार निभाएंगी।

 इससे पहले माधुरी संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में इस तरह का किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका यह किरदार चंद्रमुखी के किरदार से काफी अलग होगा। माधुरी की डेब्यू मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' हाल ही में रिलीज हुई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितकलंकवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?