लाइव न्यूज़ :

काजोल ने ठुकरा दिया था 3 इडियट्स में काम करने का ऑफर, आर माधवन का रोल करना चाहती थीं, बताया किस्सा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 17, 2024 17:46 IST

जिन बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम करने से काजोल ने मना कर दिया था उनमें 3 इडियट्स, यश चोपड़ा की दिल तो पागल है और मणिरत्नम की दिल से जैसी फिल्में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाजोल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैंउन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ बड़े बजट वाली फिल्में करने से इनकार कर दिया था 3 इडियट्स में वह आर माधवन की भूमिका करने के लिए तैयार थीं

मुंबई: काजोल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ काजोल ने कई यादगार फिल्में की हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ बड़े बजट वाली फिल्में करने से इनकार कर दिया था। जिन बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम करने से काजोल ने मना कर दिया था उनमें 3 इडियट्स, यश चोपड़ा की दिल तो पागल है और मणिरत्नम की दिल से जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल ही में काजोल ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने ये फिल्में ठुकरा दीं। काजोल हाल ही में रजत शर्मा द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय टॉक शो आप की अदालत में शामिल हुईं।  उन्होंने 3 इडियट्स के बारे में कहा कि वह आर माधवन की भूमिका करने के लिए तैयार थीं, लेकिन निर्माता उन्हें करीना कपूर खान की भूमिका देने के बारे में अड़े हुए थे। 

काजोल ने कहा कि मैंने वास्तव में उन्हें बोला था कि मुझे माधवन का रोल दे दो, मैं कर लूंगी। लेकिन उन्होंने बोला कि नहीं। आपको वही रोल मिलने वाला है हीरोइन का। अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैंने बोला देखो, 3 इडियट्स में से एक लड़की हो सकती है फिर, उन्होंने कहा नहीं!"

बता दें कि करीना कपूर खान ने आमिर खान के साथ 3 इडियट्स में मुख्य भूमिका निभाई थी। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और घरेलू स्तर पर 200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

अभिनेत्री ने शाहरुख खान की कुछ लोकप्रिय फिल्मों को ठुकराने के अपने कारणों का भी खुलासा किया। मणिरत्नम की दिल से के लिए, उन्होंने 'तारीखों की समस्या' का उल्लेख किया, और यश चोपड़ा की दिल तो पागल है के लिए, काजोल ने कहा कि यह एक छोटी भूमिका थी।

काजोल को आखिरी बार रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी में देखा गया था।  वह जल्द ही महारानी नामक एक बड़ी फिल्म में दिखने वाली हैं। काजोल दो पत्ती में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में कृति सनोन समानांतर मुख्य भूमिका में हैं और यह नेटफ्लिक्स पर सीधे रिलीज़ होगी।

टॅग्स :काजोलबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम