लाइव न्यूज़ :

Kabir Singh Trailer Review: गुस्से में भी बेहद रोमांटिक दिख रहे हैं शाहिद कपूर, कियारा की सादगी के फैंस हो जाएंगे दीवाने

By मेघना वर्मा | Updated: May 13, 2019 14:12 IST

कबीर सिंह कहानी है एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हो रही है।

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस को इतना वेट करवाने के बाद ट्रेलर से उम्मीद की जा रही थी कि वो सभी के दिल को छू जाएगा। शाहीद कपूर के कबीर सिंह का ट्रेलर उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरा। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। शाहिद का अंदाज और कियारा की सादगी देखते बन रही है। 

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत होती है शाहिद कपूर के सीन से होता है जहां वो किसी लड़की के बारे में पूछते दिखते है। ट्रेलर में ही शाहिद की कॉलेज लाइफ में एंट्री करते ही खूबसूरत कियारा दिखती हैं जो शाहिद की जूनियर का किरदार निभा रही हैं। कियारा के लिए स्टूडेंट्स से लड़ना हो या उसके लिए प्यार जताना शाहिद कपूर का हर अंदाज आपके दिल को भा जाएगा।

दो मिनट 43 सेकेंड  के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है और शाहिद कपूर की दीवाना और पागलपन देखने को मिल जाता है। फ्रस्ट्रेशन, गुस्से और प्यार के कहीं बीच में शाहित का रोमांटिक अंदाज आपके दिल तक पहुंच जाता है। पहले सीन से आखिरी सीन तक आप ट्रेलर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। 

 

कबीर सिंह साल 2017 में आई अर्जुन रेड्डी फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म के लिए शाहिद ने कड़ी मेहनत की है जो ट्रेलर देखकर आपको पता चल जाएगा। फिल्म में शाहिद एक सर्जन बने हैं। वहीं उनके साथ कियारा अडवानी भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। 

21 जून को रिलीज होगी फिल्म

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी है एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे। कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है। 

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?