लाइव न्यूज़ :

ज्‍योतिराद‍ित्‍य सिंधिया ने वाज‍िद खान को श्रद्धांजलि देने में कर दी बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 15:26 IST

वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अपने भाई साजिद के साथ वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों जैसे “वांटेड”, “दबंग” और “एक था टाइगर” में संगीत दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी गलती का पता चलते ही ज्‍योतिराद‍ित्‍य सिंधिया ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। फैंस पुराने ट्वीट का स्‍क्रीनशॉर्ट शेयर कर योतिराद‍ित्‍य सिंधिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। फैंस लगातार ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को लेकर अलग-अलग तरह के मीमस बना रहे हैं। दरअसल, ज्‍योतिराद‍ित्‍य सिंधिया ने वाज‍िद खान को श्रद्धांजलि देने में एक गलती कर दी, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। 

हालांकि, अपनी गलती का पता चलते ही ज्‍योतिराद‍ित्‍य सिंधिया ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन फैंस पुराने ट्वीट का स्‍क्रीनशॉर्ट शेयर कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।'

इस ट्वीट में यहां तक तो सब ठीक था लेकिन हैशटैग देने में वह बड़ी चूक कर गए। उन्होंने वाजिद खान की जगह बॉलीवुड के एक जानेमाने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का नाम ल‍िख द‍िया।  12 बजकर 38 मिनट पर किया यह ट्वीट जैसे ही लोगों के सामने आया लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे डिलीट कर दोबारा पोस्ट किया। 

लेकिन तब देर हो गई थी। ट्वीट पूरा सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। लोग लगातार ज्योतिरादित्य सिंधियाकी इस गलती पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि वाजिद 42 वर्ष के थे। उन्हें पहले से किडनी संबंधी परेशानियां भी थीं। वाजिद के भाई साजिद खान ने उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।’’

टॅग्स :वाजिदज्योतिरादित्य सिंधियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम