लाइव न्यूज़ :

जोश मलीहाबादी: नेहरू के पसंदीदा शायर, 1954 में भारत ने दिया पद्म भूषण फिर भी 1958 में चले गए पाकिस्तान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2018 08:20 IST

जोश मलीहाबादी का असली नाम शब्बीर हसन खान था। जोश मलीहाबादी उनका शायरी का तखल्लुस था।

Open in App

आज शायर-ए-इंक़लाब जोश मलीहाबादी की जयंती है। जोश मलीहाबादी का जन्म पाँच दिसम्बर को 1894 को ब्रिटिश भारत के संयुक्त प्रांत (यूपी) के मलीहाबाद में हुआ था। जोश का असली नाम शब्बीर हसन खान था। जोश मलीहाबादी उनका शायरी का तखल्लुस था। उर्दू, फारसी, अरबी और अंग्रेजी के जानकार जोश ने आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज और रवींद्रनाथ टैगौर के शांति निकेतन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी।

जोश युवावस्था से ही क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ गये थे। उन्होंने कलीम नामक पत्रिका का संपादन किया जिसमें वो ब्रिटिश राज के ख़िलाफ़ खुलकर लिखा करते थे। उनके शेरों और लेखों की वजह से उन्हें क्रांतिकारी शायर कहा जाने लगा। भारत को आजादी मिलने के बाद जोश आज-कल पत्रिका के संपादक बने। जोश के मुरीदों और चाहने वालों में जवाहरलाल नेहरू का नाम भी शामिल था।  

नेहरू देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद जोश के मुरीद बने रहे। जोश मलीहाबादी उन गिने-चुने लोगों में शामिल थे जिन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री से मिलने के लिए विशेष रूप से अप्वाइंटमेंट नहीं लेना पड़ता था। जब 1954 में देश में पद्म पुरस्कारों की स्थापना हुई तो जोश मलीहाबादी को तत्कालीन नेहरू सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। लेकिन अपने सभी चाहने वालों को भावनात्मक झटका देकर 1958 में पाकिस्तान चले गये।

पाकिस्तान जाने से पहले नेहरू से मिले थे जोश मलीहाबादी

जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। जोश उनके पसंदीदा शायर थे। (फाइल फोटो)
माना जाता है कि पाकिस्तान जाने से पहले जोश ने नेहरू से राय माँगी थी। इस पर नेहरू ने कहा था कि यह आपका निजी मामला है लेकिन आप चाहें तो मौलाना आजाद से मशविरा कर सकते हैं। कहते हैं कि जोश ने मौलाना आजाद से सलाह की तो उन्होंने उन्हें पाकिस्तान जाने से मना किया लेकिन जोश नहीं माने। जोश के बेटे-बेटियाँ और अन्य सम्बन्धी पहल ही पाकिस्तान जा चुके थे। 

पाकिस्तान के जाने के बाद जोश तीन बार भारत आये थे। पहली बार 1958 में ही मौलाना अबुल कलाम आजाद के निधन पर। दूसरी बार 1964 में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु पर। तीसरी बार 1967 में किसी निजी कारण से वो दिल्ली आये।

जोश का 22 फ़रवरी 1982 को पाकिस्तान में निधन हो गया। पाकिस्तान ने अगस्त 2012 में जोश को मरणोपरांत हिलाल-ए-इम्तियाज सम्मान से नवाजा। यह पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस