लाइव न्यूज़ :

अब जॉनी लीवर की बेटी जैमी ने नेपोटिज्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मेरे लिए कभी पापा ने किसी से काम नहीं मांगा

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 14:36 IST

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने नेपोटिज्म की बात को गलत बताया है। जॉनी लीवर की बेटी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देमिड डे को दिए एक इंटरव्यू में जैमी लीवर ने बताया कि स्टार किड होने का उन्हें कभी कोई फायदा नहीं मिला।पिता के बारे में जैमी ने कहा कि वह कभी भी किसी फिल्मी पार्टी का हिस्सा नहीं होते थे। सालों से इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद जॉनी लीवर ने कभी भी उनके लिए किसी दूसरे इंसान को फोन नहीं मिलाया।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर बहस छिड़ गई है। ऐसे में अब भाई-भतीजावाद के बारे में तमाम सेलेब्स भी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर का बयान सामने आया है। 

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में जैमी लीवर ने बताया कि स्टार किड होने का उन्हें कभी कोई फायदा नहीं मिला। इतना ही नहीं उनके पिता जॉनी लीवर ने भी कभी किसी से उनके लिए कोई सिफारिश नहीं की। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में पक्षपात तो है, लेकिन नेपोटिज्म नहीं। कुछ लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। तो वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बिल्कुल ही नजरअंदाज कर दिया जाता है। 

काफी संघर्षों के बाद जॉनी लीवर ने बनाई पहचान

जैमी ने आगे बताया कि उनके पिता ने अपनी पहचान काफी संघर्षों के बाद बनाई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी धक्के खाए हैं। अपने पिता के बारे में जैमी ने कहा कि वह कभी भी किसी फिल्मी पार्टी का हिस्सा नहीं होते थे। वह किसी ग्रुप का हिस्सा भी नहीं रहे। वो अपने काम को जॉब की तरह देखते थे और शूटिंग खत्म होने के बाद सारा समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताते थे। 

बेटी के लिए जॉनी ने कभी किसी ने नहीं मांगी मदद

इतना ही नहीं सालों से इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद जॉनी लीवर ने कभी भी उनके लिए किसी दूसरे इंसान को फोन नहीं मिलाया। जैमी ने सभी जगह खुद ऑडिशन दे अपना मुकाम हासिल किया है। जॉनी लीवर ने कभी भी उनके लिए कोई मदद या फेवर नहीं मांगा। जॉनी लीवर 1990 के दशक में हर दूसरी फिल्मों में लोगों को हंसाते नजर आ जाते थे, लेकिन जैमी के लिए फिल्में हासिल करना उतना आसान नहीं रहा। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!