लाइव न्यूज़ :

जिया खान की मां ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा, कहा- एक्टर पुलिस पर बनाते थे दवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 11:11 IST

Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan: सुशांत स‍िंंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद 25 साल की उम्र में सुसाइड करने वाली ज‍िया खान की मां ने सलमान खान को कटखरे में खड़ा कर द‍िया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद सामने आ रहा है बॉलीवुड का काला चेहरादबंग के डायरेक्‍टर के बाद ज‍िया खान की मां का सलमान पर न‍िशाना

जिया खान ने महज 25 साल में सुसाइड करके हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। जिया की सुसाइड ने कई लोगों को कठघरे में भी खड़ा किया था। अब जिया की मां ने सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने सलमान पर अपनी बेटी की सुसाइड के लिए दोषियों को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस खुलासे के बाद सलमान खान पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। 

हाल ही में 34 साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने ही घर पर सुसाइड कर ली है। सुशांत के इस कदम की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने उनसे फिल्में छीन ली थीं।  ऐसे में सुशांत के जाने के बाद अब लोग एक्टर के सपोर्ट मे उतर आए है।

जिया की मां का आरोप

वहीं,अब जिया खान की मां  ने भी एक वीडियो  शेयर करके कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।  कई सितारों के खुलकर नाम भी लिए जिन्‍होंने उन्‍हें टॉर्चर किया है। अब इस मामले में पुल‍िस भी सक्रिय हो गई है। 3 जून 2013 को जिया खान ने सुसाइड कर ली थी। मामले में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन उनका सलमान खान ने काफी सपॉर्ट किया। यह आरोप जिया खान की मां ने लगाया है।

जिया की मां राबिया ने कहा है कि जब वह बेटी के केस के लिए सीबीआई ऑफिसर से मिली थीं तो उन्होंने बताया था कि सलमान खान  फोन करते हैं और पैसों को लेकर बात करते हैं। कहते हैं कि लड़के से पूछताछ मत करो, उसे मत छुओ तो हम क्‍या कर सकते हैं मैडम। इसके बाद राबिया इस मामले में उच्‍च अधिकारियों तक लेकर भी गईं।  जिया की मां ने कहा कि इस जहरीले व्यवहार को हर किसी को रोकना होगा। जिया की मां ने ये वीडियो सुशांत के हादसे के बाद शेयर किया है। इससे एक बार फिर से कई तरह के सवाल खडे़ हो गए हैं। हाल ही डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

टॅग्स :ज़िया खानसलमान खानसूरज पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार