लाइव न्यूज़ :

'जवान' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कर रही बेहतरीन परफॉर्म, जानें फिल्म की कुल कमाई

By आकाश चौरसिया | Updated: October 5, 2023 13:35 IST

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बुधवार को भी अच्छी परफॉर्मेंस के साथ 2.05 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। फिल्म की यह कमाई उसकी सभी भाषाओं में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान अब तक 2.05 करोड़ कर चुकी हैफिल्म की यह कमाई सभी भाषाओं में हुई हैफिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज़ हुई थी

नई दिल्ली:शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बुधवार को करीब 2.05 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म की यह कमाई उसकी सभी भाषाओं में हुई है। फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

पिक्चर की कुल कमाई बीते चार हफ्तों में 615.72 करोड़ रुपये हो चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार तक फिल्म ने 2 करोड़ रुपये ही कमाए थे। शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' की शुरुआती कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 75 करोड़ रुपये हुई थी। जबकि, पहले रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सभी भाषाओं में 80.1 करोड़ की कुल कमाई की थी। 

जवान ने पहले हफ्ते में कुल 389.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी भाषा में 347.98 करोड़ रुपये हुई और तमिल तेलुगू से फिल्म को 23.86 और 18.04 करोड़ रुपये अर्जित किए। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 136.1 करोड़ की कुल कमाई भारत में की थी। इसके अलावा तीसरे हफ्ते में 55.92 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। 

फिल्म की पटकथा और इसे निर्देशित एटली ने किया है। जवान की निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा है, फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। जवान में शाहरुख खान डुअल रोल पिता और बेटे के रूप में निभा रहे हैं जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ता है।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को निर्देशित कर एटली कुमार ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। इससे पहले निर्देशक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जवान में सिर्फ शाहरुख खान ही फिट बैठ रहे थे। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनके अलावा किसी और के बारे में सोचा ही नहीं।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!