लाइव न्यूज़ :

सब्जी बेच रहे जावेद हैदर का वीडियो हुआ था वायरल, आमिर खान संग काम कर चुके एक्टर ने बताया वीडियो का सच

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 30, 2020 10:03 IST

करीब तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सभी काम बंद है। ऐसे में छोटे-मोटे रोल करने वाले कलाकारों को गुजारा करने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने हाल ही में सब्जी बेचते जावेद का एक वीडियो शेयर किया था।डॉली बिंद्रा ने कहा था कि बॉलीवुड में काम न मिलने की वजह से जावेद हैदर का ये हाल हो गया है।जावेद का कहना है कि वह असल में सब्जी नहीं बेच रहे हैं।

बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जावेद हैदर इन दिनों टिकटॉक पर सब्जियां बेचते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने हाल ही में सब्जी बेचते जावेद का एक वीडियो शेयर किया था और कहा था कि बॉलीवुड में काम न मिलने की वजह से जावेद हैदर का ये हाल हो गया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

जावेद का कहना है कि वह असल में सब्जी नहीं बेच रहे हैं, बल्कि अपने वीडियो के जरिए लोगों को इस बात की प्रेरणा दे रहे हैं कि मुश्किलों का सामना करना सीखो, सब्जी बेचनी पड़े तो वो भी करो। मेहनत से कमाओ। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, ''अभी हालात ऐसे हो गए हैं कि हर इंसान बेकार है। लोग परेशान हो गए हैं। घरों में लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं। 

@javedhydersayyed2

##viralvideo##tiktok##viralvideo

♬ original sound - javedhydersayyed2

बेटी के कहने पर बनाया टिकटॉक वीडियो

जावेद ने आगे कहा कि मैं बैठा हुआ आर्टिस्ट हूं, काम है नहीं। मेरी बेटी टिकटॉक बनाती थी, तो उसके कहने पर मैंने भी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मैं असल में सब्जी नहीं बेचता हूं। मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं बिना काम के एक-डेढ़ साल निकाल सकता हूं। मैंने सब्जीवाला वीडियो बनाया और मेरा वीडियो वायरल हुआ। लोगों ने इसे पसंद किया। मैं मनोरंजन और प्रेरित करने के लिए ये वीडियो बना रहा हूं। 

@javedhydersayyed2

##javedhyder##tiktok##viralvideo

♬ original sound - javedhydersayyed2

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत से पहले मंजीत के सुसाइड और अन्य एक्टर्स के सुसाइड की बातें मैंने सुनी थी। जो हो रहा है मैं सब देखता हूं। मेरे दोस्त भी हैं जो परेशान हो चुके हैं। मेरी थोड़ी बहुत पहचान है तो मैं लोगों को मैसेज देना चाहता था। मैं मैसेज देना चाहता था कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता।''

@javedhydersayyed2

Just act##viralvideo##tiktok##javedhyder

♬ original sound - naveensingh339
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!