लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने के फैसले पर किया ट्वीट, कहा-इसके विनाशकारी परिणाम....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 13:39 IST

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों देश जूझ रहा हैकेंद्र सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है

कोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों देश जूझ रहा है। इस पर काफी पाने के लिए अब लॉकडाउन को 3 मई से भी आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है।देश में फिर से लॉकडाउन जारी ही रहेगा।  वहीं, लॉकडाउन (Lockdown) के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में शामिल जिलों में शराब और पान का दुकानें खुल जाएंगी। ऐसे में फिर से लॉकडाउन बढ़ाने पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। जावेद कई बार अपने विचारों के कारण भी  सुर्खियों में आ जाते हैं।

जावेद अख्तर ने किया ट्वीट

अपने इस ट्वीट में जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  ने सरकार के इस फैसले को गलत बताया है। जावेद ने ट्वीट करके लिखा है कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान शराब की दुकानें खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। किसी भी मामले में सभी सर्वेक्षणों के अनुसार आजकल घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं, शराब बच्चों और औरतों के लिए इन दिनों को और भी ज्यादा खतरनाक बना देगी। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस ट्वीट पर तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।ग्रीन जोन में खुलने वाली इन शराब की दुकानों पर खरीददारों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी। दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे। 

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!