लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने प्रवासी मजदूरों की ट्रेनें रद्द कीं, तो जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, कहा- बिल्डर्स लॉबी के इशारे पर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 07:40 IST

कर्नाटक सरकार ने बीते दिनों उन सभी 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिनसे इस सप्‍ताह प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को उनके घर पहुंचाए जाने की उम्‍मीद थी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी कांग्रेस (Congress) पार्टी ने बीएस येदियुरप्‍पा सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए इसे इन श्रमिकों को 'बंधक' बनाना करार दिया हैकर्नाटक सरकार के इस फैसले पर बॉलीवुड के सितारों ने भी खूब रिएक्शन दिया है

कोरोना के कहर के कारण हर कोई अपने घरों को वापस जाना चाहते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों को साधन नहीं मिल रहे और वह मजबूर हैं। वहीं कुछ मजदूर आदि पैदल ही चल कर अपने घरों को पहुंचे हैं। ऐसे में अब राज्य सरकारें अपने यहां के मजदूरों को वापस ला रही हैं। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने बीते दिनों उन सभी 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिनसे इस सप्‍ताह प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को उनके घर पहुंचाए जाने की उम्‍मीद थी। इस पर लेखक जावेद अख्तर ने टिप्पणी पेश की है।

विपक्षी कांग्रेस (Congress) पार्टी ने बीएस येदियुरप्‍पा सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए इसे इन श्रमिकों को 'बंधक' बनाना करार दिया है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर बॉलीवुड के सितारों ने भी खूब रिएक्शन दिया है। अब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया है, जो सुर्खियों में है।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने ट्वीट में लिखा: "बिल्डरों की लॉबी के इशारे पर एक राज्य ने उन ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जो गरीब प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहनगर और मूल गांवों में ले जाती। सत्ता वर्ग मजदूरों को उनके घर जाने नहीं दे रहा है। कुछ और इमारतें बनाई जानी हैं।

इस तरह से कर्नाटक सरकार के फैसले पर जावेद अख्तर ने सवाल खड़े किए हैं। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक सरकार ने बिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द की

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के 'प्रवासी मजदूरों' को वापस रहने का अनुरोध करने के कुछ घंटों बाद ही राज्य सरकार ने अगले पांच दिनों में राज्य से चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया। यह ट्रेन मजदूरों को लेकर उनके गृह जनपद जाने वाली थी। कर्नाटक प्रशासन मंगलवार देर रात इस संबध में एक पत्र साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) को लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बुधवार से श्रमिक स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी।

कर्नाटक में प्रवासियों के लिए नोडल अधिकारी एन मंजूनाथ प्रसाद द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, बिहार में बेंगलुरु से दानापुर के लिए सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और 3 मई को शाम 6 बजे शुरू होने वाली ट्रेन सेवाओं को रद्द करने का अनुरोध किया गया। बता दें कि हजारों प्रवासियों को शहर में फंसे हुए हैं।

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!