लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने कहा- देश का मिज़ाज बदलाव का है, ममता बनर्जी ने गीतकार से कहा- खेला होबे पर आपको गाना बनाना है

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 14:15 IST

ममता बनर्जी से मुलाकात के मायने पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया कि हमारी जो बात हुई उनकी (ममता) प्राथमिकता ये नहीं है कि मैं नेतृत्व करूं। उन्होंने आगे कहा, बंगाल का इतिहास है कि इसने क्रांतिकारी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर ने कहा- बंगाल का इतिहास है कि इसने क्रांतिकारी आंदोलनों का नेतृत्व किया हैबंगाल के कलाकार और बुद्धिजीवी ममता का समर्थन करते हैः जावेद अख्तरबनर्जी से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर ने कहा कि देश का मिज़ाज बदलाव का है

दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच गुरुवार शाम गीतकार जावेद अख्तर व उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आज़मी ने उनसे मुलाकात की। बनर्जी से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर ने कहा कि देश का मिज़ाज बदलाव का है।

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए। देश में अभी कई तनाव हैं, ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते है। हिंसा की घटनाएं होती हैं। गीतकार ने कहा कि यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए।ये चीजें नहीं होनी चाहिए।

ममता बनर्जी से मुलाकात के मायने पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया कि हमारी जो बात हुई उनकी (ममता) प्राथमिकता ये नहीं है कि मैं नेतृत्व करूं। उन्होंने आगे कहा, बंगाल का इतिहास है कि इसने क्रांतिकारी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। बंगाल के कलाकार और बुद्धिजीवी ममता का समर्थन करते है। हमने उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी।

वहीं जावेद अख्तर खेला होबे नारे के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, नारे को अब किसी समर्थन की जरूरत नहीं है। अब यह चर्चा से आगे निकल चुका है। इसी दौरान जावेद अख्तर के बगल में खड़ीं ममता बनर्जी ने बीच में चुटकी ली और गीतकार से कहा-खेला होबे से आपको एक गाना बनाना है।

टॅग्स :जावेद अख्तरममता बनर्जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच