लाइव न्यूज़ :

फिल्मों से पहले होटल में काम करती थीं जैस्मिन भसीन, साउथ से की थी करियर की शुरुआत

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 10:48 IST

Jasmin Bhasin को ज्यादा सफलता टीवी की दुनिया में मिली। उन्होंने् कलर्स टीवी पर दिल से दिल तक में टेनी की भूमिका भी निभाई। यहीं से जैस्मिन टीवी की दुनिया में छाने लगीं। साल 2015 में, ज़ी टीवी के लोकप्रिय रोमांटिक धारावाहिक टशन-ए-इश्क में महिला प्रधान के रूप में भसीन को कास्ट किया गया

Open in App
ठळक मुद्देजैस्मिन अमेरिकन एक्सप्रेस में बतौर मार्केटिंग इंटर्न काम करती थीं इसके बाद उन्होंने होटल में काम करना शुरू कर दियाकरियर की शुरुआत तमिल फिल्म वानम से की थी

28 जून, 1990 को राजस्थान के कोटा में जन्मीं जैस्मिन भसीन का फिल्मी करियर वैसे तो साउथ इंडस्ट्री से हुई थी लेकिन बाद में वह टीवी की दुनिया में चली आईं। जहां उन्होंने फिल्मों से ज्यादा नाम कमाया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि जैस्मिन भसीन फिल्मों में आने से पहले होटल में काम किया करती थीं।

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद जैस्मिन अमेरिकन एक्सप्रेस में बतौर मार्केटिंग इंटर्न काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने होटल में काम करना शुरू कर दिया। यही वह दौर था जब जैस्मिन को मॉडल के तौर पर काम का ऑफर आने लगा। ये जानकर हैरान ही होंगे कि जैस्मिन ने कहीं भी एक्टिंग की पढ़ाई नहीं की है। मॉडल के रूप में जैस्मिन कई विज्ञापनों का हिस्सा बनीं। यहीं से जैस्मिन की फेस वैल्यू शुरू हुई

गौरतलब है कि जैस्मिन को ज़ी टीवी के टशन-ए-इश्क में ट्विंकल तनेजा की भूमिका के लिए जाना जाता है। हालांकि उन्होंने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म वानम से की थी। इसके बाद वह कई और दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आईं। मसलन- क्रोदपति, वीटा, और लेडीज़ एंड जेंटलमैन में काम किया और कई व्यावसायिक विज्ञापनों- डाबर गुलाबरी, ओडोनिल, हिमालय नीम फेस वॉश, कोलगेट, और मैकडॉनल्ड्स, चेन्नई डायमंड्स, पेप्सी और व्हाइट एक्स-डिटर्जेंट आदि नजर आईं। 

हालांकि उनको ज्यादा सफलता टीवी की दुनिया में मिली। जैस्मिन ने कलर्स टीवी पर दिल से दिल तक में टेनी की भूमिका भी निभाई। यहीं से जैस्मिन टीवी की दुनिया में छाने लगीं। साल 2015 में, ज़ी टीवी के लोकप्रिय रोमांटिक धारावाहिक टशन-ए-इश्क में महिला प्रधान के रूप में भसीन को कास्ट किया गया, जिन्होंने गोल्ड अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार जीता।

वहीं 2017 में, उन्होंने कलर्स टीवी शो दिल से दिल तक में “तेनी” की मुख्य भूमिका हासिल की। गौरतलब है कि 2020 में बिग बॉस 14 में जैस्मिन बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। शो में एक्ट्रेस ने लोगों को काफी एंटरटेन किया और एक लंबा सफर भी तय किया।

टॅग्स :जैसमीन भसीनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम