लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव की जिंदगी में मिठास घोलेंगी जाह्नवी कपूर, 'रूह अफजा' में इस रोल में आएंगी एक्ट्रेस नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 29, 2019 16:50 IST

निर्माता दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में जाह्नवी डबल रोल करती नजर आएंगी।

Open in App

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में उनकी फिल्म 'चालबाज' का नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है। फिल्म 'सीता और गीता' की रीमेक के तौर पर बनी 'चालबाज' में श्रीदेवी ने डबल रोल से करोड़ों दिल जीते थे। अब बारी उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की है।

 निर्माता दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में जाह्नवी डबल रोल करती नजर आएंगी।अभिनेत्री जान्हवी कपूर अभिनेताओं राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह अफजा' में अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म में वरुण शर्मा भी नजर आयेंगे 'रूह-अफजा' एक हॉरर-कॉमेडी है जिसे धर्मा बैनर के साथ मिलकर बनाया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता करेंगे और दिनेश विजन और मृघदीप सिंह लांबा इसके सह-निर्माता है।विजन ने एक बयान में कहा, "मुख्य अभिनेत्री के किरदार के लिये हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो आसानी से दो विपरीत किरदारों को चित्रित कर सकता हो और इसके लिये जान्हवी सबसे बेहतर थीं।

 उनकी प्रतिभा नैसर्गिक है, वह किरदार में ढल जाने को लेकर उत्साहित है। पटकथा नयी, ताज़ा और पूरी तरह से रोमांच से भरी है, वह भी ऐसी ही हैं। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और दिनेश विजन के मुताबिक इस फिल्म को वह अगले साल 20 मार्च को रिलीज करने की तैयारी में हैं। 

टॅग्स :जाह्नवी कपूरराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल