लाइव न्यूज़ :

शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर बनीं जाह्नवी, नॉर्वे से मिला अवॉर्ड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 13, 2018 05:15 IST

जाह्नवी अपने पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ नीले रंग की साड़ी पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं. उन्हें नॉर्वे के प्रख्यात निर्देशक इराम हम की उपस्थिति में सम्मानित किया गया.

Open in App

दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं. 'धड़क' से बॉलीवुड में दस्तक देते ही उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल गई हैं. कुछ सम्मान भी उनकी झोली में आ रहे हैं. जाह्नवी को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक समारोह में नॉर्वे के वाणिज्य दूतावास की तरफ से शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर 2018 का अवॉर्ड मिला.

जाह्नवी अपने पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ नीले रंग की साड़ी पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं. उन्हें नॉर्वे के प्रख्यात निर्देशक इराम हम की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. मुंबई के मेट्रो आईनॉक्स में हुए इस अवॉर्ड समारोह में जाह्नवी ने कहा, ''इस वक्त यहां खड़े होकर सम्मान पाने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मैं हमेशा दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी.''

वहीं बेटी को अवॉर्ड मिलने से रोमांचित पिता बोनी कपूर ने कहा, ''इस वक्त अपनी बेटी के बगल में खड़े होकर उसे अवॉर्ड लेते देखकर मुझे गर्व हो रहा है. जब भी मेरा बेटा या बेटी, इस तरह सराहे जाते हैं, मुझे एक पिता के तौर पर उनके काम पर बेहद गर्व महसूस होता है.''

गौरतलब है कि जाह्नवी इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'तख्त' की तैयारी कर रही हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म के लिए वह उर्दू सीख रही हैं. इसके अलावा वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक के लिए भी जाह्नवी को साइन किया गया है, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी.

टॅग्स :जाह्ववी कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?