बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फिर से पर्जे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। जाह्नवी ने धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म के बाद से वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। लेकिन अब जाह्नवी जल्द नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की रिलीज डेट सामने आ गई है।
शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर ये फिल्म बन रही है। ये फिल्म 24 अप्रैल को पर्दे पर पेश की जाएगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है।
गुंजन सक्सेना 199 में युद्ध में प्रवेश करने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालकों में से एक थीं। इस फिल्म में जाह्नवी एयरफोर्स की वर्दी पहने युद्ध करते फैंस को नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर पहले रिलीज हो चुका है। इसको फैंस ने जमकर पसंद किया था। फिल्म के लिए जाह्नवी के लुक्स में काफी बदलाव किए गए हैं।
कौन हैं गुंजन सक्सेना
गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला होने का गौरव मिला है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सुर्यवीर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।