लाइव न्यूज़ :

रिलीज के दिन सिर्फ 100 रुपए में देख सकेंगे फिल्म 'जनहित में जारी', निर्माताओं ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 14:09 IST

जनहित में जारी जैसी महत्वपूर्ण फिल्म घर घर तक पहुंचनी चाहिए इसलिए निर्माताओं ने फिल्म के शुरुआती शुक्रवार को सौ रुपये की विशेष रियायती कीमत पर टिकटों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देजनहित में जारी फिल्म को जय बसंतू सिंह ने निर्देशित किया हैफिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

दिल्लीः  नुसरत भरूचा और अनुद सिंह ढाका अभिनीत फिल्म जनहित में जारी के निर्माता विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य ने फिल्म के शुरुआती शुक्रवार को रियायत दरों पर टिकट की घोषणा की है। फिल्म से जुड़े एक गाने के रिलीज  के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने ये घोषणा की। इस जबरदस्त अनाउंसमेंट के कारण वहां मौजूद सभी फैंस उत्साहित हो गए। जनहित में जारी जैसी महत्वपूर्ण फिल्म घर घर तक पहुंचनी चाहिए इसलिए निर्माताओं ने फिल्म के शुरुआती शुक्रवार को सौ रुपये की विशेष रियायती कीमत पर टिकटों की घोषणा की।

नुसरत भरूचा और अनुद सिंह ढाका ने फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट और रैपर रफ्तार के साथ दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म जनहित में जारी का टाइटल सॉन्ग लॉन्च किया था। इस ग्रुवी, स्वैग से भरे टाइटल ट्रैक को रफ्तार और नकाश अजीज ने स्वरबद्ध किया है। यह गाना महिला सशक्तिकरण को सेलिब्रेट करता है। इस फन और कैची ट्यून को प्रीणी सिद्धांत माधव ने कंपोज किया है और राज शांडिल्य ने इसके बोल लिखे हैं।

इस सॉन्ग लॉन्च इवेंट को और भी स्पेशल बनाया फिल्म निर्माताओं ने सस्ती दरों पर टिकट की घोषणा कर। दोनों ही प्रोड्यूसर ने सयुंकतरूप से कहा," फिल्म हंसी और विचारोत्तेजक कहानी का एक आदर्श पैकेज है।  दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को देख खूब प्यार बरसाया और यह हमारी तरफ से उनके लिए एक छोटी सी भेंट है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है और इस विचार में हमारा साथ देने के लिए हम अपने मल्टीप्लेक्स पार्टनर्स के आभारी हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक पहले दिन 100 रुपये जैसे कम कीमत में भी अपना मनोरंजन कर सकेंगे।

गाने के प्रमोशन के बाबत फिल्म की टीम दिल्ली में रैपर रफ्तार के साथ डीएलएफ साइबर हब पहुंची। जहां पर उन्होंने फैंस के साथ बातचीत किया। जय बसंतू सिंह द्वारा निर्देशित, जनहित में जारी, श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन  की फिल्म है जो जी स्टूडियोज की रिलीज है और 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!