लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले को न भुलाया जाए, न माफ किया जाए : विक्की कौशल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2019 17:23 IST

विकी कौशल ने ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और 48 ऑवर प्रोजेक्ट के पहले संस्करण 'एक्ट फेस्ट 2019' के दौरान कहा, ‘‘पुलवामा हमले का जवाब देना जरूरी है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे'एक्ट फेस्ट 2019' के दौरान विकी कौशल ने ये बात कही।इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।विकी ने फिल्म 'उरी' में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।

‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और 48 ऑवर प्रोजेक्ट के पहले संस्करण 'एक्ट फेस्ट 2019' के दौरान कौशल ने कहा, ‘‘पुलवामा हमले का जवाब देना जरूरी है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।’’ 

 

सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है मुझे इसकी ज्यादा जानकरी नहीं है...ऐसा करें, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए..ऐसी बातें करना आसान है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सरकार सबसे बेहतर विकल्प पर विचार कर रही होगी, वे इन सब पर चर्चा कर रहे होंगे और हमें यह सब उन पर छोड़ देना चाहिए। इसे न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।’’

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?