लाइव न्यूज़ :

जामिया मिल्लिया देना चाहती थी शाहरुख खान को ऑनररी डिग्री, मोदी सरकार ने नहीं दी परमिशन

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2019 08:58 IST

शाहरुख खान ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से एमए मॉसकॉम में एडमिशन लिया था लेकिन अटेंडेंस कम होने के कारण वो फाइनल परीक्षा नहीं दे पाए थे जिसके कारण उन्हें डिग्री नहीं मिल पाई थी।

Open in App

बॉलीवुड के किंग खान को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि देने के प्रपोजल को एचआरडी मिनिस्ट्री ने मना कर दिया है। मिनिस्ट्री का कहना है कि एक्टर को पहले ही डॉक्टरेट की डिग्री मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी से मिल चुकी है। इसीलिए अब दोबारा से उन्हें ये डिग्री नहीं दी जा सकती। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक आरटीआई के तहत इस बात की जानकारी प्राप्त की गई की एचआरडी मिनिस्ट्री ने कॉलेज की अपील के तीन महीने बाद इस निर्णय को लिया। पिछले साल फरवरी में कॉलेज ने शाहरूख खान को डिग्री देने की बात कही थी। 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हाईयर एजुकेशन सेक्रेटरी आर सुब्रमनयम ने बताया कि डिग्री को लेकर ऐसा कोई भी नियम यूजीसी के अंदर नहीं आता। आपको बता दें सन् 1988 से 1990 तक शाहरुख खान जामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के स्टूडेंट थे मगर उनकी अटेंडेंन्स कम होने की वजह से वह फाइनल एग्जाम नहीं दे पाए थे। 

वहीं कॉलेज ने जनवरी 2018 में किंग खान को लेटर लिखकर कहा था कि वो कॉलेज के मोस्ट प्रस्टीजिएस एलमुनाई हैं। अब कॉलेज उनको उनकी डिग्री देना चाहता है। लेटर में लिखा कि कॉलेज अभी एचआरडी मिनिस्ट्री के अप्रूवल का इंतजार कर रही है। वहीं फरवरी में अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया जाना था। 

जामिया की ओर से एचआरीडी को लिखे गए अपील लेटर में रजिस्ट्रार एपी सिद्दकी की ओर से लिखा गया था किशाहरुख खान इंडियन सिनेमा और इंडियन कल्चर के ब्रेंड एम्बेस्डर कहे जा सकते हैं। यही कारण है कि सिनेमा और कल्चन में उनके योगदान को देखते हुए यूनिवर्सिटी उन्हें सम्मानित करना चाहती है। मगर एचआरडी मिनिस्ट्री ने कहा कि शाहरूख पहले ही सेम डिग्री हासिल कर चुके हैं तो अब ये संभव नहीं है। बाद में एचआरीड मिनिस्ट्री ने इस अपील को खारिज कर दिया। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस