लाइव न्यूज़ :

जामिया ने किया शाहरुख को डॉक्टरेट की मानद डिग्री देने का अनुरोध, मानव संसाधन मंत्रालय ने ठुकराया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2019 03:55 IST

किंग खान शाहरुख के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से उनकी फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही

Open in App

किंग खान शाहरुख के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों से उनकी फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं. इस मुश्किल से निकलने के लिए भरसक कोशिश कर रहे शाहरुख को अब केंद्र सरकार ने भी जोर का झटका दे दिया है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के शाहरुख को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने के अनुरोध को ठुकरा दिया है. इसे किंग खान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के लिए भी सरकार की ओर से बड़ा झटका माना जा रहा है. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने बॉलीवुड किंग को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला किया था. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एक अनुरोध मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पास भेजा था, जिसे मंत्रालय ने खारिज कर दिया है.

यही नहीं, मंत्रालय ने इसकी वजह भी बताई है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि शाहरुख खान को दूसरी यूनिवर्सिटी से पहले ही यह सम्मान मिल चुका है. ऐसे में दोबारा डिग्री देने का कोई औचित्य नहीं है. ये खुलासा एक सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है. आरटीआई के तहत इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उनके अनुरोध को इस वजह से खारिज कर दिया, क्योंकि शाहरुख खान 2016 में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी से डिग्री ले चुके हैं.

दूसरी ओर, संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर कहा कि ऐसी डिग्री कई बार देने के संबंध में कोई निश्चित नियम नहीं हैं, लेकिन आमतौर पर दोबारा मानद उपाधि नहीं दी जाती है. बता दें कि दिल्ली से स्कूल-कॉलेज की शिक्षा ग्रहण करने वाले शाहरुख खान जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन के छात्र रहे हैं. लेकिन वह अंतिम वर्ष की परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे, क्योंकि उनकी उपस्थिति बेहद कम थी. वह पढ़ाई पूरी होने से पहले ही एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे.

बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो, 2015 में रिलीज 'दिलवाले' के बाद 'रईस', 'जब हैरी मेट सेजल' से लेकर आनंद एल. रॉय की महत्वाकांक्षी 'जीरो' तक शाहरुख की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई हैं. पिछले दिसंबर में आई 'जीरो' में शाहरुख ने बौने शख्स का किरदार निभाया था. इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं. इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई.

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?