लाइव न्यूज़ :

अपने फिल्मी करियर से ज्यादा महिलाओं संग संबंधों की वजह से जाने गए जैमिनी गणेशन। जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकही बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 17, 2021 20:51 IST

जैमिनी गणेशन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा के पिता था। जैमिनी अगर आज जिंदा होते तो 101 साल के हो गए होते।

Open in App
ठळक मुद्देजैमिनी ने 1947 में आई तमिल फिल्म मिस मालिनी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कीजैमिनी ने केवल 19 साल की उम्र में अलामेलु से शादी की थी

जैमिनी गणेशन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा के पिता था। जैमिनी अगर आज जिंदा होते तो 101 साल के हो गए होते। जैमिनी गणेशन 17 नवंबर, 1920 को तमिलनाडु के पुड्डूकोट्टई में जन्में, जिनका असली नाम रामासामी गणेशन था। जैमिनी को उनके फिल्मी करियर से ज्यादा उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए जाना जाता है।

जैमिनी ने 1947 में आई तमिल फिल्म मिस मालिनी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1996 में फिल्म अव्वई शनमुगी में आखिरी बार नजर आए थे। जैमिनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे। जिसका कारण था उनका 4 महिलाओं से संबंध। हालाकि इनमें से सिर्फ एक से ही उन्होंने शादी की थी।

जैमिनी ने केवल 19 साल की उम्र में अलामेलु से शादी की थी। इसके बाद उनके एक्ट्रेस पुष्पावली, सावित्री और जूलियाना से संबंध बने। उनकी जिंदगी में आईं आखिरी महिला जूलियाना थीं जो उम्र में रेखा के पिता से 36 साल छोटी थीं। इतने संबंधों कि वजह से उनके पारिवारिक जीवन पर भी असर हुआ और लगातार टकराव की स्थिति बनी रही।

रेखा की मां पुष्पावली भी एक अभिनेत्री थीं। फिल्मों के दौरान पुष्पावली और जैमिनी गणेशन का अफेयर शुरू हुआ, दोनों ने कभी शादी नहीं की लेकिन इनकी दो बेटियां जरूर हुईं, रेखा और राधा। कहा जाता है कि रेखा का अपने पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन अपनी बहनों के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग है।

रेखा के अलावा जैमिनी गणेशन की 7 संतानें (एक बेटा और छह बेटियां) और हैं। इनके नाम विजया चामुंडेश्वरी, सतीश कुमार, राधा उस्मान सैयद, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, नारायणी गणेश और जया श्रीधर हैं। जैमिनी के अधिकतर संताने या तो विदेशों में शिफ्ट हैं या फिर अलग रहती हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररेखाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम