लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां आप देख सकेंगे फिल्म

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 07:41 IST

करण जोहर के प्रोडक्शन 'धर्मा प्रोडक्शन' ने अपनी नई फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' के रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह वॉर ड्रामा फिल्म अगले महीने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' को लेकर जाह्नवी कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं।फिल्म का ट्रेलर तैयार किया जा रहा है और अगले 10 दिनों में इसे जारी कर दिया जाएगा।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वॉर ड्रामा फिल्म अगले महीने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' को लेकर जाह्नवी कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। 

फिल्म के निर्माताओं के करीबी सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स की ओर से काफी ज्यादा अमाउंट दिया गया है। यह युद्ध क्षेत्र में जाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है। फिल्म से जुड़े सभी लोगों को लगता है कि 15 अगस्त फिल्म रिलीज के लिए सबसे अच्छी तारीख है। 

जल्द रिलीज किया जाएगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर तैयार किया जा रहा है और अगले 10 दिनों में इसे जारी कर दिया जाएगा। इसकी रिलीज के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा था जिसमें 26 जुलाई कारगिल दिवस भी शामिल था, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। ये फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जाह्नवी फिल्म में एयरफोर्स पायलट का किरदार करती नजर आएंगी।

नेटफ्लिक्स ने जारी किया था वीडियो

कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ऐलान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी आवाज से गुंजन सक्सेना से बचपन से लेकर पाइलट बनने तक के सफर को सुनाती हैं। इस वीडियो में गुंजन सक्सेना की ऑरिजनल फोटोज का प्रयोग किया गया है। वीडियो के अंत में खुद जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के रूप में नजर आ रही हैं। 

टॅग्स :गुंजन सक्सेना द करगिल गर्लजाह्ववी कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम