लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी कपूर ने शेयर की मन की बात, कहा- फिल्म 'धड़क' से मैं कई लोगों का दिल नहीं जीत पायी

By भाषा | Updated: January 2, 2020 17:26 IST

जान्हवी कहती हैं कि आने वाली फिल्मों को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। जान्हवी इस साल करण जौहर की फिल्म "तख्त" भी शुरू करेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कहना है कि वह जानती हैं कि वह अपनी पहली फिल्म "धड़क" से कई लोगों का दिल नहीं जीत पाईं। जान्हवी ने 2018 में "सैराट" के हिंदी रीमेक के साथ अपनी शुरुआत की थी। एक साल के अंतराल के बाद वह इस साल कई फिल्मों में दिखाई देंगी जिनमें ज़ोया अख्तर की हॉरर शॉर्ट फिल्म "घोस्ट स्टोरीज़", बायोपिक "गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल" और हॉरर-कॉमेडी फिल्म "रूहीआफ्जा" शामिल हैं।

जान्हवी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मैं आने वाली फिल्मों को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने अपना सबकुछ लगा दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं बहुत मेहनत करने के बाद भी मैं “धड़क” से लोगों का दिल नहीं जीत पायी। मैं उससे निराश नहीं हूं और वास्तव में जितना मैंने सोचा था, इस फिल्म ने उससे अधिक दिया है।”

जान्हवी इस साल करण जौहर की फिल्म "तख्त" भी शुरू करेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं। जान्हवी कहती हैं कि आने वाली फिल्मों को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा,"यह फिल्म ऐसी पृष्ठभूमि में बुनी गई है जो मुझे बचपन से ही आकर्षित करती थी। मुझे पाकीजा, उमराव जान, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों हमेशा काफी पसंद रही हैं। मुझे मुगल इतिहास बहुत पस‍ंद है। इस फिल्म का हिस्सा बनना एक सपने जैसा है।”

टॅग्स :जाह्ववी कपूरधड़क
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल