लाइव न्यूज़ :

दुखद : मनोरंजन जगत के एक सितारे ने कहा अलविदा, एक्टर जगेश मुकाती का हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 10:43 IST

Jagesh Mukati Passes Away: अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके टीवी एक्‍टर जगेश मुकाती ने भी दुन‍िया को अलविदा कह द‍िया। वह 3-4 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देकम उम्र में दुन‍िया को अलविदा कह गए हंसाने वाले जागेशटीवी जगत के स‍ितारों में जागेश के न‍िधन से हैरानी

हिन्दी सिनेमा के लिए ये काफी बुरा वक्त चल रहा है। एक के बाद एक सितारा अपने चाहने वालों को छोड़कर जा रहा है। अब टीवी एक्टर जगेश मुकाती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का निधन 10 जून को हो गया है। जगेश टीवी शो 'अमिता का अमित', 'श्री गणेश' के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, वो पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

एक्टर को सांस लेने में दिक्कत थी, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से सिनेमा और टीवी जगत में एक बार फिर से शोक की लहर है।

एक्टर का निधन 10 जून को हुआ जिसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंबिका रंजनकर (Ambika Ranjankar ) ने टीवी एक्टर जागेश मुकाती के निधन पर शोक जताया और इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. अंबिका, जगेश के साथ काम कर चुकी हैं. अंबिका ने लिखा- 'दयालु, सहायक और भयानक भावनाएं... जल्द ही चले गए... आपकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो, ऊं शांति. प्रिय मित्र जागेश तुम हमेशा यादों में रहोगे'। बता दें कि साल 2020 सिनेमा के लिए बेहद बुरा रहा है। कोरोना की मार झेल रहे प्रशंसकों ने अपने चहेते सितारों को खोया है। पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान, प्रीता मेहता, मनमीत ग्रेवाल, चिरंजीव सर्जा, गीतकार योगेश गौड़, गीतकार अनवर सागर, बासु चटर्जी ने दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच