लाइव न्यूज़ :

जगदीप की मौत से सदमे में धर्मेन्द्र, कहा- उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता

By भाषा | Updated: July 9, 2020 22:00 IST

दिग्गज अभिनेता जगदीप (Jagdeep) के निधन से धर्मेन्द्र (Dharmendra) सदमे में हैं। उन्होंने अपने साथी कलाकार को पवित्र आत्मा बताया।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेन्द्र कहते हैं कि उनके और जगदीप के बीच अच्छे संबंध थे दोनों ने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे और अपनी कड़ी मेहनत व लगन से स्टारडम को पाया

गुजरे जमाने के सुपरहिट अभिनेता धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने अपने साथी कलाकार जगदीप (Jagdeep) को एक ऐसे स्टार के रूप में याद किया जिसने फिल्म जगत में उस वक्त उनके साथ गर्मजोशी दिखाई जब धर्मेन्द्र ने फिल्मों में कदम रखा था और जगदीप एक स्थापित कलाकार थे। धर्मेन्द्र ने शोले सहित 12 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 

धर्मेन्द्र को याद आए जगदीप

धर्मेन्द्र कहते हैं कि उनके और जगदीप के बीच अच्छे संबंध थे और दोनों ने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे और अपनी कड़ी मेहनत तथा लगन से स्टारडम को पाया। दोनों ने ‘ज़लज़ला’, ‘सूरमा भोपाली’, ‘पुलिसवाला गुंडा’, ‘रखवाला’, ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। धर्मेन्द्र कहते हैं कि जगदीप एक शानदार कलाकार थे जिन्होंने हास्य और भावनात्मक दोनों ही पक्षों को पर्दे पर बखूबी उतारा। धर्मेन्द्र ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘जब मैंने काम शुरू किया तब वह स्टार थे। लेकिन वह बेहद विनम्र, जमीन से जुड़े और गर्मजोशी से भरे इंसान थे। 

उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता

वह हास्य कलाकार भर नहीं थे बल्कि बड़े अभिनेता थे। ऐसी भी फिल्में हैं जिसमें उन्होंने भावपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया। वह लोगों को हंसा भी सकते थे और रुला भी सकते थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘वह किसी भी चरित्र को आसानी से निभा सकते थे। उन्होंने अपने काम से सबके दिल में जगह बनाई। वह अपने दम पर अपने करियर में इतनी ऊंचाई तक पहुंचे। कुछ लोग हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता और वह उनमें से एक हैं। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता।'' 

धर्मेन्द्र ने कहा पवित्र आत्मा थे जगदीप 

धर्मेन्द्र ने कहा कि जगदीप दिखावटी लोगों से भरे फिल्म जगत में एक ‘‘पवित्र’’आत्मा थे। गौरतलब है कि 81 वर्षीय जगदीप का बुधवार रात मुंबई उपनगरीय क्षेत्र स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। फिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।

टॅग्स :धर्मेंद्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम