लाइव न्यूज़ :

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस IIFA अवॉर्ड 2022 के लिए जा सकेंगी अबु धाबी, कोर्ट से मिली इजाजत

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2022 19:17 IST

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस का सामना कर रही हैं। उन्हें 31 मई से 6 जून के बीच अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब IIFA अवॉर्ड 2022 (IIFA awards 2022) में हिस्सा लेने के लिए अबु धाबी की यात्रा कर सकेंगी। शनिवार को अभिनेत्री को दिल्ली कोर्ट के द्वारा अनुमति मिल गई है। उन्हें 31 मई से 6 जून के बीच अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस का सामना कर रही हैं।

इससे पहले 11 मई को जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल कर अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स के लिए 15 दिनों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। अभिनेत्री ने अबू धाबी, फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी।  

ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में अभिनेत्री के खिलाफ एक सक्रिय लुक आउट सर्कुलर है, जिसके कारण पिछले साल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था।

आईफा अवॉर्ड 2022 तीन दिवसीय इवेंट 2 जून से 4 जून के बीच दुबई में होस्ट किया जाएगा। आईफा अवॉर्ड्स का यह 22वां संस्करण होगा। लेकिन सेरेमनी 21वीं बार हो रही है। इससे पहले 2019 में इन अवॉर्ड्स की सेरेमनी मुंबई में होस्ट की गई थी। 

2020 में इसे मध्यप्रदेश के इंदौर में होस्ट किया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लगा और फंक्शन नहीं हो पाया। 2021 में भी इन अवॉर्ड्स की सेरेमनी कोरोना के चलते रद्द करनी पड़ी थी। हालांकि, इंस्टाग्राम के माध्यम से विजेताओं की घोषणा ज़रूर की गई थी।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़आईफा अवार्डAbu Dhabi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्वIran Attack Dubai: दुबई पर हवाई हमला, क्यों ईरान ने अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार को बनाया निशाना? जानें तेहरान की खौफनाक रणनीति

क्रिकेटInternational League T20 FINAL 2026: 4 जनवरी को फाइनल, एमआई एमिरेट्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से, कब और कहां देखें लाइव मैच

क्रिकेटएमआई एमिरेट्स की लगातार 5वीं जीत, अल्लाह ग़ज़नफ़र ने 24 गेंद में 28 रन देकर झटके 3 विकेट और ओल्ड इज गोल्ड कीरोन पोलार्ड ने खेली 44 रन की पारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?