लाइव न्यूज़ :

बास्केटबॉल प्लेयर को डेट कर रही जैकी की बेटी कृष्णा, बॉयफ्रेंड के साथ की फोटो की शेयर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 5, 2019 08:43 IST

एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे ब्वॉयफ्रेंड इबन हायएम्स संग नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कृष्णा ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे अभी तक 30 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फोटो शेयर करते हुए कृष्णा लिखती हैं कि अपना बिजनेस देखने का मतलब होता है कि हमारी खुद की कंपनी।

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ कभी एयरपोर्ट तो कभी रेस्तरां के बाहर देखा जा रहा है. दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं.

हाल में कृष्णा ने इस मिस्ट्री मैन के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की सच्चाई बता दी है. यह मिस्ट्रीमैन हैं कृष्णा का ब्वॉयफ्रेंड इबन हयाम्स और ताजा तस्वीरों में दोनों जरा कोजी नजर आ रहे हैं. कृष्णा स्पोर्ट्स ब्रा और जैगिंग में बोल्ड दिख रही हैं, वहीं इबन ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में कूल दिख रहे हैं.

इसी के साथ कृष्णा ने इबन से अपने प्यार का इजहार कर दिया है. उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ''अपने काम से काम रखो, जैसे कि यह हमारी खुद की कंपनी है, यह नियति है, हमारा मतलब है, कुछ खास जैसे स्वर्ग. जस्ट फार यू.''

बता दें कि इबन एक प्रो बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलियाई नेशनल बास्केटबॉल लीग में खेलने वाले पहले भारतीय थे. वह वर्तमान में यूबीए (यूनाइटेड बास्केटबॉल एलायंस) प्रो बास्केटबॉल लीग में हरियाणा गोल्ड के लिए खेलते हैं. इबन के पास ऑस्ट्रेलियन, इजराइली और भारतीय नागरिकता भी है.

टॅग्स :जैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीBaby John Teaser: वरुण धवन का शानदार एक्शन, फिल्म 'बेबी जॉन' में पुलिस ऑफिसर के रोल में काटा बवाल, देखें टीजर

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, खुद की नकल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला?

भारतActor Jackie Shroff: 200 फिल्म में काम, दिल्ली उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे जैकी श्रॉफ, आखिर क्या है कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?