लाइव न्यूज़ :

'धड़क' का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज, गाने में दिखी ईशान और जाह्नवी की रोमांटिक केमिस्ट्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 13:23 IST

फिल्म धड़क को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म के इस टाइटल ट्रैक गाने को राजस्थान के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।

Open in App

मुंबई, 20 जून: शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' का नया गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म के इस प्यारे से गाने में आपको जाह्नवी कपूर और ईशान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। गाने में दोनों का मासूम प्यार देखने को मिल रहा है। गाने को राजस्थान के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। धड़क के इस रोमांटिक गाने को अजय गोगावाले और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है वहीं इसे अजय-अतुल ने कम्पोज किया है। 

वैसे गाने का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका था जिसमें जाह्नवी और ईशान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल कुछ ही समय में फिल्म धड़क का ये टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.   

फिल्म धड़क का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। जिन्होंने इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फ़िल्में दी है। वहीं इसे प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं।

अगर फ‍िल्‍म की कहानी की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'पार्थवी' नाम की लड़की का क‍िरदार न‍िभाएंगी, जबक‍ि ईशान  'मधुकर' का रोल प्‍ले करेंगे। फिल्म में व‍िलेन के रूप में आशुतोष राणा होंगे। जो जाह्नवी के पिता के रोल में होंगे। फ‍िल्‍म 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर 2' में नजर आए अभ‍िनेता आद‍ित्‍य कुमार, परी यानी जाह्नवी कपूर के भाई के रोल में नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में ऑनर क‍िल‍िंग जैसी घटना को द‍िखाया जाएगा।

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल