लाइव न्यूज़ :

क्या श्रद्धा कपूर भी करने जा रही है शादी? अभिनेत्री की करीबी रिश्तेदार ने कमेंट कर दिया हिंट

By वैशाली कुमारी | Updated: December 8, 2021 17:08 IST

बॉलीवुड गलियारे में श्रद्धा कपूर की उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी की बात चल रही है। हालाँकि श्रद्धा कपूर ने कभी भी अपने बॉयफ्रेंड को लेकर जिक्र नहीं किया है लेकिन एक्ट्रेस कई बार फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ स्पॉट की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा कपूर की मौसी और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने यह गलियां यह चौबारा गाने के पुराने वर्जन को री क्रिएट किया थाश्रद्धा कपूर ने हाल ही में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया था

बॉलीवुड में तो वेडिंग सीजन चल ही रहा है। इसी बीच अब श्रद्धा कपूर भी अपनी शादी को लेकर चर्चा मैं आ गई है। बॉलीवुड गलियारे में श्रद्धा कपूर की उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी की बात चल रही है। हालाँकि श्रद्धा कपूर ने कभी भी अपने बॉयफ्रेंड को लेकर जिक्र नहीं किया है लेकिन एक्ट्रेस कई बार फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ स्पॉट की गई है। अभिनेत्री की शादी को लेकर उनके करीबी रिश्तेदार ने एक कमेन्ट किया जिसके बाद फैन्स श्रद्धा की शादी को लेकर एक्साइटेड हो गए। 

दरअसल श्रद्धा कपूर की मौसी और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने यह गलियां यह चौबारा गाने के पुराने वर्जन को री क्रिएट किया था। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया था। श्रद्धा के पोस्ट पर पद्मिनी ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम्हारी और वेदिका की शादी पर इसे गाऊंगी। 

इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया था कि श्रद्धा और वेदिका उनकी बेटियों की तरह है। उन्हें हमेशा से शौक था कि वह अपने बेटी के खास दिन पर इस गाने को गाएं। पद्मिनी के इस कमेंट के बाद फैन्स एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। 

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर श्रद्धा और रोहन की शादी को लेकर कहा था कि रोहन श्रेष्ठ उनका फैमिली फ्रेंड है और उसने अभी तक श्रद्धा के लिए उनका हाथ नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि मैं उसके पिता को काफी सालों से जानता हूं रोहन भी उनके घर अक्सर आता जाता है लेकिन उसने अभी तक श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है। इसके अलावा आज के बच्चे चीजे खुद डिसाइड करते हैं अगर श्रद्धा उनसे कहेगी लाइफ पार्टनर मिल गया तो वह कभी मना नहीं करेंगे।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरपद्मिनी कोल्हापुरीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?