लाइव न्यूज़ :

VIDEO: एक्टिंग में माहिर इरफान खान ने पहली फिल्म में साबित कर दिया था अपना हुनर, 'सलाम बॉम्बे' का वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 18:20 IST

इरफान खान को मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 2020 में इरफान खान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बड़े पर्दे पर वापसी की जो कि उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।अपनी एक्टिंग से कई फिल्मों में इरफान ने साबित किया कि वह हर रोल को परफेक्ट तरीके से निभाने की काबिलियत रखते हैं।

एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। मंगलवार को अचानक अनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, जिसके बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हो गए। 

किसी ने शायद ही सोचा होगा कि इरफान खान अगले दिन ही इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था, लेकिन बुधवार को उनकी मौत की खबर ने चारोंतरफ शोक लहर पसार दी। अपनी एक्टिंग से कई फिल्मों में इरफान ने साबित किया कि वह हर रोल को परफेक्ट तरीके से निभाने की काबिलियत रखते हैं।

इरफान की मौत के बाद 'सलाम बॉम्बे' फिल्म का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छोटे से रोल में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से जान फूंकने का काम किया। यह फिल्म उनकी डेब्यू थी, लेकिन अपनी डॉयलोग डिलेवरी से उन्होंने यह जाहिर नहीं होने दिया। इरफान के करियर में पान सिंह तोमर, मकबूल, हासिल, पीकू, हिंदी मीडियम, अंग्रेजी मिडियम जैसी फिल्में यादगार रही।

 2020 में उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बड़े पर्दे पर वापसी की जो कि उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। अभिनेता ने दिए अपने आखिरी इंटरव्यू में कहा था कि इस प्रतिकूल स्थिति में प्रशंसकों का प्यार एक वरदान की तरह है। उन्होंने कहा था, ‘‘ दुआएं और विपत्तियां साथ-साथ चलती हैं...मैंने सुना था और मैंने जब यह मेरे साथ हुआ तो मैंने इसका अनुभव भी किया।’’

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच