लाइव न्यूज़ :

अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर रिलीज से पहले इमोशनल हुए इरफान खान, वीडियो हो रहा वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 14:53 IST

ट्रेलर रिलीज होने से ठीक पहले इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरफान खान लोगों से फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बीमारी के कारण वह इस फिल्म के प्रमोशन से दूर हैं। इरफान खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर बुधवार 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर रिलीज होने से ठीक पहले इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरफान खान लोगों से फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं। अपनी बीमारी के कारण वह इस फिल्म के प्रमोशन से दूर  हैं। इरफान खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। 

इरफान खान ने अपने वॉइस ओवर के साथ फिल्म शूटिंग के दौरान की ली गई कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही वह वॉइस ओवर कर फैंस तक बेहद भावुक मैसेज भी पहुंचाते हैं। इरफान ने कहा, 'हैलो भाइयों बहनों, नमस्कार। मैं इरफान खान आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, फिल्म अंग्रेजी मीडियम बहुत खास है। यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार से हम लोगों ने इसे बनाया है।

लेकिन मेरे शरीर के भीतर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तेला कर दी जाएगी। कहावत है कि When life gives you a lemons, you make a lemonade. बोलने में अच्छा लगता है लेकिन जब सच में जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती हैं ना तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इरफान अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहते हैं कि आपके पास और च्वॉइस भी क्या है पॉजिटिव रहने के अलावा। इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं या नहीं बना पाते हैं ये आप पर है। और हम सबने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है। उम्मीद है ये फिल्म आपको हंसाएगी। रुलाएगी, फिर से हंसाएगी। ट्रेलर को एन्जॉय कीजिए। एक दूसरे के साथ प्यार से रहिए और फिल्म देख कर आइए। और हां..... मेरा इंतजार करिएगा।" 

टॅग्स :इरफ़ान खानकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!