लाइव न्यूज़ :

इरफान खान को अपनी मौते के बारे में 2 साल पहले ही पता चल गया था, नसीरुद्दीन शाह ने कहा- मैंने अपने सारे करीबियों और दोस्तों को मरते हुए देखा

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2021 11:44 IST

मौत के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मौत के बारे में ज्यादा सोचना कोई अच्छा अनुभव होता है। मैंने अपने सारे करीबियों और दोस्तों को मरते हुए देखा है। 

Open in App
ठळक मुद्देजब वे लंदन में अस्पताल में थे, उस वक्त उनसे कई बार फोन पर बात हुई थीः नसीरुद्दीन शाहइरफान ने कहा था कि 'मैं देख रहा हूँ कि मृत्यु निकट आ रही है': नसीरुद्दीननसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मैंने अपने सारे करीबियों और दोस्तों को मरते हुए देखा है

मुंबईः नसीरुद्दीन शाह ने दिवंगत अभिनेता और अपने दोस्त इरफान खान को याद करते हुए कहा कि उनको अपनी मौत के बारे में 2 साल पहले ही पता चल गया था। उन्होंने कहा कि इरफान करीब दो साल से जानते थे कि ऐसा होने वाला है। मैंने उनसे कई बार फोन पर बात की थी।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में इरफान खान की मौत के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि जब वे लंदन में अस्पताल में थे, उस वक्त उनसे कई बार फोन पर बात हुई थी। उनको मौत के बारे में पता था और यह आश्चर्यजनक था। यह एक वास्तविक सबक था कि उसने इससे कैसे निपटा।

नसीरुद्दीन शान ने कहा कि इरफान ने कहा था, 'मैं देख रहा हूँ कि मृत्यु निकट आ रही है और कितने लोगों को वह अवसर मिलता है?' उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे यमराज उनकी ओर आ रहे हैं और वे उसका स्वागत कर रहे हैं। बेशक, यह एक भयानक नुकसान था। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं था। यह सिर्फ आपकी शारीरिक मशीनरी बंद हो रही थी। इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है।

मौत के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मौत के बारे में ज्यादा सोचना कोई अच्छा अनुभव होता है। मैंने अपने सारे करीबियों और दोस्तों को मरते हुए देखा है। मेरे दोस्त ओम पुरी और फारूख शेख का निधन तो मेरे लिए अनएक्सपेक्टेड था। बकौल नसीर, मेरे हिसाब से तो मौत किसी के भी सोचने के लिए सबसे गैरजरूरी चीज है और एक ऐसी चीज है जो हमारे दिमाग में नहीं आनी चाहिए। अभिनेता ने कहा कि मैं तो ऐसा नहीं करूंगा। जब मुझे जाना होगा तब मैं चला जाऊंगा. लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं मैं जीवंत रहना चाहता हूं।

टॅग्स :नसीम शाहइरफ़ान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटPSL 2026 के दौरान नसीम शाह ने मरियम नवाज़ के खिलाफ लिखा आपत्तिजनक पोस्ट? विवाद खड़ा हुआ

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!