लाइव न्यूज़ :

इतने करोड़ के मालिक थे इरफान खान, परिवार के लिए छोड़ गए प्रॉपर्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 16:42 IST

Irrfan Khan Property: बॉलीवुड के बेहतरीन अभ‍िनेता इरफान खान इस दुन‍िया में नहीं रहे। 29 अप्रैल को कोकिलाबेन अस्‍पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दियास्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे।

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। इरफान के ठीक होने के लिए फैंस ने जमकर दुआएं की थीं। 

आज इरफान अपने पीछे अपनी पत्मी सुतापा , और दो बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं। एक्टर मूल रूप से राजस्थान के टोंक के रहे वाले थे। इरपान का बचपन भी टोंक में  ही गुजरा था। अब सवाल ये है कि एक्टर अपने परिवार के लिए क्या छोड़ गए।

इरफान की प्रोपर्टी

बॉलीवुड बब्ल के अनुसार इरफान 30 से ज्यादा फिल्मों और अनेको सीरियल्स में काम किया था। ऐसे में एक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के लिए करीब 320 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़कर गए थे। इरफान अपनी हर एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रूपये लेते थे। इसके अलावा वह अनेको विज्ञापनों में भी नजर आते थे। वह एक विज्ञापन के करीब 5 करोड़ लेते थे।

इरफान का खुद का जुहू में बेहतरीन फ्लैट भी है। एक्टर के पास कई गलजरी गाड़ियां भी है। इरफान ने करीब 110 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा था। यानि एक्टर अपने परिवार के लिए अच्छी प्रापर्टी छोड़कर गए हैं।

इरफान की पत्नी ने लिखा पोस्ट

हाल ही में इरफान खान की पत्नी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook) के जरिए इरफान के लिए एक नोट लिखा है। ये नोट चंद शब्दों में ही बहुत कुछ कह जाता है। सुतापा ने इरफान के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ सुतापा ने लिखा है, 'मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है'। सुतापा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इरफान को ट्रिब्यूट दिया है।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!