इतने करोड़ के मालिक थे इरफान खान, परिवार के लिए छोड़ गए प्रॉपर्टी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2020 04:42 PM2020-05-02T16:42:03+5:302020-05-02T16:42:03+5:30
Irrfan Khan Property: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। 29 अप्रैल को कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे।
'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। इरफान के ठीक होने के लिए फैंस ने जमकर दुआएं की थीं।
आज इरफान अपने पीछे अपनी पत्मी सुतापा , और दो बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं। एक्टर मूल रूप से राजस्थान के टोंक के रहे वाले थे। इरपान का बचपन भी टोंक में ही गुजरा था। अब सवाल ये है कि एक्टर अपने परिवार के लिए क्या छोड़ गए।
इरफान की प्रोपर्टी
बॉलीवुड बब्ल के अनुसार इरफान 30 से ज्यादा फिल्मों और अनेको सीरियल्स में काम किया था। ऐसे में एक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के लिए करीब 320 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़कर गए थे। इरफान अपनी हर एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रूपये लेते थे। इसके अलावा वह अनेको विज्ञापनों में भी नजर आते थे। वह एक विज्ञापन के करीब 5 करोड़ लेते थे।
इरफान का खुद का जुहू में बेहतरीन फ्लैट भी है। एक्टर के पास कई गलजरी गाड़ियां भी है। इरफान ने करीब 110 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा था। यानि एक्टर अपने परिवार के लिए अच्छी प्रापर्टी छोड़कर गए हैं।