लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे इरफान खान ने लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों के लिए रखा था उपवास, निधन से 20 दिन पहले की थी इस बदलाव की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 16:03 IST

2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के रूप में बॉलीवुड ने बुधवार को एक दमदार कलाकार को खो दिया। इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।

इरफान खान के रूप में बॉलीवुड ने बुधवार को एक दमदार कलाकार को खो दिया। इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वहीं उनसे जुड़े कई किस्से भी फैंस को याद आ रहे हैं। इसी बीच इरफान का एक वीडियो ट्विटर पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। इरफान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

हाल ही में इस मुश्किल घड़ी में इरफान मजदूरों के लिए अपने ही अंदाज में आगे थे। दिहाड़ी मजदूरों के लिए इरफान 10 अप्रैल को व्रत रखने की बात कही थी।

इरफान ने किया था ट्वीट

इरफान ने व्रत रखने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इरफान ने ट्वीट किया था कि 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक मजदूरों के लिए व्रत रखेंगे वह इस दौरान कुछ भी खाएंगे पिएंगे नहीं।ये व्रत उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए होगा, जो इस लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 

इरफान ने हाल ही में ट्वीट करके अहम जानकारी दी थी। इरफान ने लिखा था कि हमने माइग्रेंट मजदूरों के साथ जो किया, उसके पश्चाताप के लिए हम शुक्रवार को व्रत रखेंगे। मुझे लगता है कि हमें जड़ से बदलाव लाने की जरुरत है। ऐसे में मैं इसे सपोर्ट करता हूं। इतना ही नहीं इसके साथ एक्टर ने गौतम बुद्ध की भी फोटो शेयर की थी।बता दें 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

लॉकडाउन की वजह से नहीं कर पाए मां के आखिरी दर्शन इरफान खान

इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने अपने जयपुर के घर में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर में चुंगी नाका के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया, लेकिन इरफान खान लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के आखिरी दर्शन नहीं कर पाए और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!