लाइव न्यूज़ :

Irrfan Khan Death anniversary: पान सिंह तोमर में इरफान खान का वो पसंदीदा सीन जिसे फिल्म से हटा दिया गया

By अनिल शर्मा | Updated: April 29, 2022 14:59 IST

तीन दशक के अपने अभिनय करियर में इरफान खान एक से बढ़कर एक फिल्में कीं लेकिन तिग्मांशु धूलिया की पान सिंह तोमर को सबसे करीब रखते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज इरफान खान की दूसरी पुण्यतिथि है, साल 2020 में उनका कैंसर से निधन हो गया था पान सिंह तोमर के लिए इरफान खान को 2013 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था

मुंबईः हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता इरफान खान को आज गए पूरे दो साल हो गए। आज ही के दिन इस महान अभिनेता ने कैंसर से जूझते हुए अंतिम सांस ली। इरफान खान ने अपनी  जिद और लगन से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। तीन दशक के अपने अभिनय करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं लेकिन तिग्मांशु धूलिया की पान सिंह तोमर को सबसे करीब रखते थे।

इस फिल्म को लेकर एक बातचीत के दौरान इरफान ने उन सीन्स के बारे में जिक्र किया था जो उनके पसंदीदा थे। हालांकि फिल्म से उस सीन को हटा दिया गया था। इस बारे में बात करते हुए इरफान खान ने चर्चित टीवी शो गुफ्तगू में कहा था कि पान सिंह तोमर में उनका एक युवा किरदार था जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था। तिग्मांशु धूलिया ने इसपर हैरानी जताई थी। तिग्मांशु के वजह पूछने पर इरफान खान ने कहा था कि वह युवा नहीं दिख सकते। बकौल इरफान- मैं ये नहीं लग सकता, मैें 16 साल का नहीं दिख सकता। मैं एक्ट कर सकता हूं लेकिन ये सिनेमा है। किसी और को ढूंढते हैं।

इरफान ने बताया कि इसके लिए कई लड़के लाए गए लेकिन कोई फाइनल नहीं हुआ। लेकिन एक दिन एक साथ कई लड़के सेट पर आए। मैं और तिग्मांशु साथ बैठे थे। वे सभी हमारी तरफ आ रहे थे। उनमें से एक को देखकर मैं कह दिया ये आ रहा पान सिंह। इरफान ने आगे कहा कि वो लड़का बिल्कुल मेरी तरह ही दिख रहा था। उसे कुछ करने की जरूरत ही नहीं थी। मेरे से ज्यादा मासूम।

उस अनदेखे सीन पर लौटते हुए इरफान ने बताया कि उसके कुछ मजेदार सीन थे। वह घर से बाजार जाता है मिर्ची खरीदने। वहां मिर्ची के दुकान पर पर्चे बांटे जा रहे हैं कि आर्मी में आओ, आर्मी में भर्ती होओ। वो पर्चा देखता है और आर्मी में जाने का फैसला कर लेता है। इरफान आगे बताते हैं कि वह ट्रैक्टर पर रूड़की जाता है लेकिन वह रास्ते में ही खराब हो जाता है। ड्राइवर से पूछता है कितना टाइम लगेगा। इसपर ड्राइवर कहता है कि ज्यादा समय लगेगा। फिर पूछता है कि रूड़की कितना दूर है तो वह बताता है कि 20 किमी। वह वहीं से भागना शुरू कर देता है।

गौरतलब कि पान सिंह तोमर के लिए इरफान खान को 2013 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ने ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘द नेमसेक’ और ‘हासिल’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था।

टॅग्स :इरफ़ान खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम