लाइव न्यूज़ :

टीवी पर रोई सबा कमर, 'पाकिस्तानी होने के चलते हमारे कपड़े उतरवाएं जाते हैं, पर क्या ऐसा उन्हीं के साथ हुआ?

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2018 17:32 IST

सिर्फ पाकिस्तानियों के साथ ही नहीं बल्कि भारतीय सितारों के भी विदेशी एयरपोर्ट पर कपड़ उतरवाए गए हैं।

Open in App

बॉलीवुड में इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' फिल्म से डेब्‍यू करने वाली पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सबा कमर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबा ने अपने पाकिस्तानी होने का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा है कि ये पाक सरजमीं है, जिसके हम नारे लगाते हैं कि पाकिस्तान जिंदाबाद। हम जब बाहर जाते हैं, जिस तरह हमारी चेकिंग होती है, मैं आपको बता नहीं सकती। मुझे बहुत दुखद लगता है, जब एक-एक करके हमारे कपड़े उतरवा लिए जाते हैं।' ये बताते हुए समा रोने भी लगी थीं। सबा ने यह इंटरव्यू पाकिस्तानी टीवी चैनल APlus को दिया है।

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा, 'मुझे याद है कि एक बार मैं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्जिया गई थी। वहां मेरे इंडियन क्रू मेंबर्स निकल गए और बस मैं रुक गई। मेरा जो पासपोर्ट था उसने मुझे रोक लिया, मैं पाकिस्तान से हूं। मेरी पूरी जांच हुई, मेरा इंटरव्यू हुआ... फिर मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि ये इज्जत है हमारी, ये पोजिशन है हमारी...कहां स्टैंड करते हैं हम?' 

वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस बार-बार इस बात पर जोर दे रही हैं कि ऐसा उनके साथ पाकिस्तानी होने के चलते हुया। लेकिन भारतीय हस्तियों को भी विदेशी एयरपोर्ट पर अपमानित होना पड़ा है।

1- अमेरिका में एयरपोर्ट पर 2008  में और न्यूयॉर्क एयरपोर् पर 2009 में एक्टर  इरफान खान के साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया था। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके पासपोर्ट में खान लिखा था। 

2- नील नितिन मुकेश को भी न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर 2009 में ज्यादा गोरे होने की वजह से रोक लिया गया था। नील नितिन ने बताया था कि मुझे इसलिए रोक लिया गया था क्योंकि एक भारतीय होकर मैं इतना गोरा कैसा हो सकता हूं।

3-  शाहरुख खान को तो कई बार अमेरिका और न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए ज्यादा देर तक रोका गया है। 

इतना ही नहीं इसके अलावा वारिस अहलूवालिया, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल जैसे नामी हस्तियों को भी एयरपोर्ट स्टाफ का बूरा बर्ताव झेलना पड़ा है।

टॅग्स :पाकिस्तानबॉलीवुड गॉसिपइरफ़ान खानशाहरुख़ खानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?