लाइव न्यूज़ :

मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया इरफान खान का पार्थिव शरीर, बेटों ने किया अंतिम संस्कार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2020 16:36 IST

इरफान खान का पार्थिव शरीर आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल और अयान ने उनका अंतिम संस्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में आज दोपहर 3 बजे इरफान खान के पार्थिव शरीर को दफनाया गयाइरफान खान के बेटों बाबिल और अयान ने उनका अंतिम संस्कार किया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के पार्थिव शरीर को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में आज दोपहर 3 बजे दफनाया गया। इस दौरान उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद थे।  कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फैंस उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान खान के बेटे बाबिल और अयान ने उनका अंतिम संस्कार किया। इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कोलन इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। उनकी मंगलवार (28 अप्रैल) को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इरफान को बचाया नहीं जा सका।  

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान खान

बता दें कि साल 2018 में इरफान खान अपना इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। दरअसल, वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। फिलहाल, इतनी जल्दी इरफान के अलविदा कह देने से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस भी शोक में डूबे हुए हैं। इरफान खान की जबरदस्त फैन फ़ॉलोइंग है क्योंकि उन्होंने अपनी बेजोड़ एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया था।

मालूम हो, विदेश से अपना इलाज कराने के बाद जब इरफान वापस देश लौटे थे, तब उन्होंने अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में काम किया। ये उनकी आखिरी फिल्म है। जब इस फिल्म की शूटिंग में सब व्यस्त थे, तब किसी को नहीं पता था कि ये इरफान खान के जीवन की आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शोरे और राधिका मदान ने काम किया था। 

कई सेलेब्स ने दी इरफान को श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर इरफान खान के निधन की सूचना सामने आने के बाद कई सेलेब्स लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर परेश रावल तक हर किसी ने इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है। 

टॅग्स :इरफ़ान खानमुंबईबॉलीवुड हीरोअमिताभ बच्चनपरेश रावलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?