CBI जांच में मदद नहीं करने पर IPS नुपुर शर्मा ने रिया चक्रवर्ती को जड़ा थप्पड़? खबर की सच्चाई आई सामने
By अमित कुमार | Published: August 30, 2020 09:28 AM2020-08-30T09:28:05+5:302020-08-30T09:28:05+5:30
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेंड कर रही हैं। सुशांत के फैन रिया को दोषी मानकर उनके खिलाफ जमकर अपनी बात लिख रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती को थप्पड़ खाना पड़ा है। इस तरह की खबरें पिछले दो दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि पूछताछ के दौरान आईपीएस अधिकारी नुपुर शर्मा ने रिया को थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन क्या वाकई रिया के साथ ऐसा कुछ हुआ भी है या फिर लोगों ने अफवाह फैला रखी है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को थप्पड़ मारने वाला दावा झूठा है। इस खबर की सच्चाई ये है कि यह सिर्फ एक अफवाह है। अब तक रिया की पूछताछ को लेकर किसी सीबीआई अधिकारी ने रिया को थप्पड़ लगाने जैसा कोई बयान या पूछताछ में सहयोग ना करने की से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, जांच में सहयोग नहीं मिलने की तरह की बातें सामने आती रही है।
BIG BREAKING💥💥
— AJ4'SSR (@AJ_luv_Dev1) August 28, 2020
RHEA GOT SLAPPED BY CBI FROM NOT
CO OPERATING.. MOST AWAITED
&@BeingSalmanKhan has been Fired from Big Boss 2020 as per most credible sources. #RheaDualFaceExposed#RheaDualFaceExposedpic.twitter.com/LIEbpb6XHN
सुशांत-रिया के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप आया सामने
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक ऑडियो क्लिप समाने आया है। इस ऑडियो में सुशांत, रिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती और कुछ वित्तीय सलाहकार साथ बैठकर सुशांत के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बात कर रहे हैं। वहीं, इसमें सुशांत एक ट्रस्ट बनाने के बारे में बात कर रहे हैं। सुशांत अपने भविष्य को लेकर और बॉलीवुड छोड़ने बात कर रहे हैं। साथ ही सुशांत अपने रिटायरमेंट प्लान्स पर बात कर रहे हैं।
दिल खुश हो गया 😁
— Realistic (@puresoulSSR) August 28, 2020
SP Nupur Prasad slapped Rhea because she wasn’t cooperating. PR didn’t work. #StopPR4Killers
रिया चक्रवर्ती ने लगाया है सुशांत की बहन शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया। रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।
🔷Big Breaking🔷
— Ankita !!JusticeforSushant!! (@Ankita_Arya) August 28, 2020
Rhea is not co-operating...got slapped by CBI officer Nupur Prasad. Most awaited moment.🤣🤣😂😂 #RheaDualFaceExposedpic.twitter.com/Dtw5z6i1VA
Aj ki Taaza Khabar😅😅
— Pooja ( Justice for Sushant ) (@Beingrealbeing) August 28, 2020
Rhea Chakroborty wasn't co-operating with CBI. So she got slapped by CBI officer Nupur Prasad.
Source - @TimesNow#StopPR4Killers