लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020: बॉलीवुड की वह 5 फिल्में जो लीड एक्ट्रेस ने करवा दीं सुपरहिट, फैंस दे दिलों में कर गईं घर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 07:14 IST

international women's day 2020: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की वह पांच फिल्में जो फैंस के बीच छाई रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की पद्मावत हो या फिर कंगना रनौत की क्वीन हो फैंस के दिलों में ये फिल्में जमकर छाईं। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो केवल अपनी एक्टिंग के कारण सुर्खियों में रहती हैं

बॉलीवुड में शुरू से ही पुरुष प्रधान फिल्में बनती आई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में इसका रूप बदलता नजर आ रहा है। अब हिन्दी सिनेमा में एक नया दौर सामने आ रहा है। अब महिला प्रधान फिल्में भी जमकर पर्दे पर पेश की जा रही है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो केवल अभिनेत्री पर आधारित रही और उन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को भी जीता है।

दीपिका पादुकोण की पद्मावत हो या फिर कंगना रनौत की क्वीन हो फैंस के दिलों में ये फिल्में जमकर छाईं। बड़े एक्टर के सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी जगह बनाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों से रुबरू करवाते हैं।

क्वीन

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये फिल्म 2013 में पर्दे पर पेश की गई थी इस फिल्म को विकास बहल ने बनाया था।  इस फिल्म ने कंगना को रातों-रात सुपरहिट हीरोइन भी बना दिया। इस फिल्म में कंगना ने शानदार एक्टिंग की थी।

पद्मावत

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिर कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत फिल्म 2018 में आई थी। इस फिल्म में अहम रोल में दीपिका पादुकोण थीं।यह फिल्म चितौड़ की रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका ने पद्मावती का किरदार किया था। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।

पिंक

'पिंक' जैसी दमदार फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने के बाद तापसी पन्नू फिल्म 'नाम शबाना' में नजर आईं। इस फिल्म में तापसी ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। 'नाम शबाना' को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस मिला था। 

सीक्रेड सुपर स्टार

आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में पर्दे पर उतरी थी।इस फिल्म में ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है जो सिंगर बनाना चाहती है। 'सीक्रेट सुपरस्टार' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। 

मॉम

भले श्रीदेवी हमारे बीच आ ना हों लेकिन उनकी आखिरी फिल्म मॉम के लिए उनको हमेशा याद रखा जाएगा। मॉम में उन्होंने एक शानदार एक्टिंग पेश की है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने सशक्त मां का किरदार निभाया था। फिल्म 'मॉम' उनकी 300वीं फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!