लाइव न्यूज़ :

Singer KK Died: मशहूर गायक केके का हुआ निधन, कोलकाता के एक कार्यक्रम में बीमार पड़ने से हुई गायक की मौत

By आजाद खान | Updated: June 1, 2022 11:16 IST

Singer KK Died: मामले में बोलते हुए अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके।''

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर गायक केके का निधन हो गया है।उनकी मौत कोलकाता में मंगलवार शाम को हुई है। कोलकाता में एक कार्यक्रम के बाद उन्हें तकलीफ महसूस हुई थी।

Singer KK Died: बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मृत्यु हो गई। वह केके के नाम से मशहूर थे। केके 53 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक समारोह में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। 

क्या कहा अधिकारियों ने

अधिकारियों ने बताया कि गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके।'' 

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

नामी सिंगर केके की मृत्य पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।"  

फेमस सिंगर केके की मृत्य पर उदित नारायण ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए सिंगर उदित नारायण ने कहा, "पहले लता दीदी, फिर बप्पी दा और अब केके… पता नहीं संगीत जगत को किसकी नजर लग गई हे। 53 की उम्र कोई जाने की उम्र थोड़े न होती है। मैं बहुत दुखी हूं।"

अमित शाह ने भी ट्वीट कर जताया शोक

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी ट्वीट कर फेमस सिंगर केके की मृत्य पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "केके बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे। उनका असामयिक निधन बहुत ही दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी प्रतिभाशाली आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति शांति…।" 

इन भाषाओं में दी थी अपनी आवाज

मशहूर गायक केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी थी।

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :सिंगर केकेहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरफिल्मपश्चिम बंगालकोलकाताडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल