लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी परिवार ने न्यू जर्सी स्थित घर में अमिताभ बच्चन की लगाई प्रतिमा, 600 लोगों के बीच किया अनावरण, स्टैच्यू की कीमत जान हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: August 29, 2022 09:54 IST

तस्वीर लगानेवाले गोपी सेठ ने कहा, सबसे बड़ी बात जो मुझे उनके बारे में प्रेरित करती है, वह न केवल उसकी रील लाइफ है, बल्कि वास्तविक जीवन भी है...

Open in App
ठळक मुद्दे एडिसन में रिंकू और गोपी सेठ के घर पर प्रतिमा का अनावरण प्रख्यात नेता अल्बर्ट जसानी ने किया था। परिवार के मुखिया गोपी सेठ ने कहा कि वह मेरे और मेरी पत्नी के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं।सेठ ने कहा कि वह 1991 में न्यू जर्सी में नवरात्रि समारोह के दौरान पहली बार ‘अपने भगवान’ से मिले थे।

वाशिंगटनः भारतवंशी परिवार ने न्यू जर्सी के एडिसन शहर में अपने घर पर अभिनेता अमिताभ बच्चन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की है। एडिसन में रिंकू और गोपी सेठ के घर पर प्रतिमा का औपचारिक रूप से समुदाय के प्रख्यात नेता अल्बर्ट जसानी ने अनावरण किया था। इस दौरान रिंकू और गोपी सेठ के घर के बाहर लगभग 600 लोग इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों की आबादी के कारण एडिसन को अक्सर ‘लिटिल इंडिया’ कहा जाता है। प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया है। समारोह के दौरान लोगों ने पटाखे फोड़े और नृत्य किया।

इंटरनेट सुरक्षा इंजीनियर गोपी सेठ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह मेरे और मेरी पत्नी के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं।’’ सेठ ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात जो मुझे उनके बारे में प्रेरित करती है, वह न केवल उसकी रील लाइफ है, बल्कि वास्तविक जीवन भी है... वह लोगों के बीच कैसे पेश आते हैं, कैसे बातचीत करते हैं... आप सब कुछ उनके बारे में जानते हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं। वह अपने प्रशंसकों का ध्यान रखते हैं। वह अन्य अभिनेताओं की तरह नहीं हैं। इसलिए मैंने सोचा कि मेरे घर के बाहर उनकी प्रतिमा होनी चाहिए।’

 1990 में पूर्वी गुजरात के दाहोद से अमेरिका पहुंचे सेठ पिछले तीन दशकों से ‘‘बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली’’ की वेबसाइट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट दुनिया भर में अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का भंडार है। डेटाबेस को 79 वर्षीय बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ साझा किया गया है। सेठ के मुताबिक, बच्चन प्रतिमा के बारे में जानते हैं। सेठ ने कहा कि अभिनेता ने उनसे कहा कि वह इस तरह के सम्मान के लायक नहीं हैं।

प्रतिमा में बच्चन को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ स्टाइल में बैठे दिखाया गया है, विशेष रूप से राजस्थान में डिजाइन और निर्माण के बाद फिर इसे अमेरिका भेजा गया था। सेठ ने कहा कि पूरे कार्य में 75,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 60 लाख रुपये) से अधिक की लागत आई। सेठ ने कहा कि वह 1991 में न्यू जर्सी में नवरात्रि समारोह के दौरान पहली बार ‘‘अपने भगवान’’ से मिले थे, तब से वह अभिनेता के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चन साहब अपने प्रशंसकों और समर्थकों को अपना विस्तृत परिवार कहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में एक प्रतिमा स्थापित करने में बहुत सारी चुनौतियां होती हैं और यह काफी कठिन था।’’ 

(ललित के. झा)

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!