लाइव न्यूज़ :

'रुकता ही नहीं तू कहीं हार के' भारतीय मूल की अमेरिकी सिंगर ने डॉक्टरों के सम्मान में बनाया गाना, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: April 17, 2020 20:08 IST

बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है। यह गीत 1974 में आई फिल्म ‘‘इम्तिहान’’ से है।

Open in App
ठळक मुद्देइस गीत को बोस्टन की कवियत्री और पटकथा लेखक सुनयना काचरू ने लिखा है। संगीत कमलेश भडकाम्कर और विजय दयाल ने दिया है तथा वीडियो निखिल जोशी ने बनाया है। 

अपनी जान को जोखिम में डालकर जानलेवा कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे डॉक्टरों के सम्मान में भारतीय मूल की एक अमेरिकी गायिका अनुराधा पालकुर्ती ने एक वीडियो गीत जारी किया। अमेरिका में 10 लाख से अधिक डॉक्टरों में से आठ प्रतिशत से अधिक भारतीय मूल के चिकित्सक है और वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े है। अनुराधा पालकुर्ती ने इस गीत को गाया है और इसका शीर्षक ‘‘रुकता ही नहीं तू कहीं हार के’’ है।

बोस्टन स्थित जूजू प्रोडक्शंस ने एक हफ्ते के भीतर इसे तैयार किया है। यह गीत 1974 में आई फिल्म ‘‘इम्तिहान’’ से है। अमेरिका में कुमार सानू, सुरेश वाडकर और बप्पी लाहिड़ी जैसे बॉलीवुड के गायकों के साथ काम कर चुकी पालकुर्ती ने कहा, ‘‘हम लोगों के घर में सुरक्षित बैठने के बीच ये लोग स्वेच्छा से खुद की चिंता किये बगैर अपने काम में लगे है।’’ उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों तक सीमित हैं लेकिन तकनीक ने टीम को एक साथ आने और समय पर वीडियो जारी करने में मदद की।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ भारतीय मूल के कई डॉक्टरों के आगे खड़े रहने से पालकुर्ती उनके समर्पण और सेवा से प्रेरित हुई। इस गीत को बोस्टन की कवियत्री और पटकथा लेखक सुनयना काचरू ने लिखा है। संगीत कमलेश भडकाम्कर और विजय दयाल ने दिया है तथा वीडियो निखिल जोशी ने बनाया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!